
इंदौर। इंदौर के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो दूसरा वीडियो में जमकर युवक मारपीट करते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी के साथ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है। इंदौर शहर में कही भी कोई वीडियो वायरल होता है तो उसमें कड़ी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। वही इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक वायरल वीडियो में एक महिला के साथ एक युवक द्वारा मारपीट की जा रही। तो वही एक और कुछ युवकों द्वारा छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के गंगवाल बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर माफी मंगवाई गई तो दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved