भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बैसाख के महीने में फागुन जैसा मौसम भोपाल का अंदाज़ हुआ पचमढ़ी जैसा

नगुनाती हुई आती हैं फ़लक से बूंदें
कोई बदली तेरी पाज़ेब से टकराई है।

भायान केते हैं मौसम हालात की तरां बदलता हेगा। कुछ ऐसी ही कैफियत से भोपाल का मौसम गुजऱ रहा है। अप्रैल के महीना तकऱीबन गुजरने को है…आमतौर पे इन दिनों गर्मी अपने शबाब पे आने की तैयारियां करती हैं। बाकी गर्मी तो दरकिनार अच्छी खासी ठंडक के मामले चल्लये हेंगें। इन दिनों जब कि दिन का टेम्परेचर 40 डिग्री को पार कर जाता है और रातें 25-26 डिग्री तक तपती हैं…बाकी मियाँ हो इसका उल्टा रिया है। रात का पारा 16 से 18 और दिन का 33 से 35 डिग्री के दरम्यान झूल लिया हेगा। ऐसा मैसूस हो रिया है जैसे ये बैसाख का।नईं फागुन का मईना चललिया होए। एक हफ्ता हो गिया साब रोज़ शाम को बादल गरजते हैं और भोपाल पे छिड़काव करते हुए निकल जाते हैं। आज अल सुबा मार्निंग वाक को जाने वालों को बादलों की गडग़ड़ाहट सुनाई दी। कुछ लोगों ने तो।बिस्तर से बाहर आने की हिम्मत नईं करी। कुछ जांबाज़ टाइप के मार्निंग वाकर इस आंधी पानी मे भी निकले और मौसम के इस हसीन अंदाज़ के मज़े लिए।



कोलार रोड और होशंगाबाद रोड की रिहायशी कालोनी के मॉर्निंग वाकरों को आम के पेड़ों के नीचे झड़ गईं केरियाँ खूब मिलीं। शिमला हिल और अरेरा हिल, ठंडी सड़क और लिंक रोड नम्बर एक और कोलार रेस्ट हाउस से लेके एकांत पार्क वाली सड़क, बोट कलब और वीआइपी रोड इस गरज चमक में पचमढ़ी जैसा लुक दे रई थी। मौसम वाले केते हैं के अबी एक दो दिन मौसम का अंदाज़ ऐसाई रेने वाला है। वो इसे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह मानते हैं। कुछ भी हो भायान आपको मानना पड़ेगा के पर्यावरण पे हो रहे इंसानी हमलों ने हर मौसम का सायकल ही बदल दिया है। कुदरत से छेड़छाड़ अच्छी बात नईं है। हमे चेतना होगा और ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने होंगे।

Share:

Next Post

उपेक्षित नेताओं के लिए खुले आप के दरवाजे

Fri Apr 28 , 2023
आप बिगाड़ेगी भाजपा-कांग्रेस का गणित भोपाल। मप्र में भाजपा-कांग्रेस के साथ ही अन्य पार्टियां भी चुनावी तैयारी में जुटी हुई हैं। इनमें से एक आम आदमी पार्टी भी है। इस पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। इसके लिए पार्टी की नजर भाजपा और कांग्रेस के उन नेताओं […]