क्राइम मध्‍यप्रदेश

बेटी को गलत नियत से छुआ तो पिता ने साले के साथ मिलकर मौत के घाट उतार डाला

खंडवा : ग्राम सक्तापुर और केलवाखुर्द (Village Saktapur and Kelwakhurd) के बीच अजनान नदी के पास रंजिश के चलते दो लोगों ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। आरोपितों ने धारदार हथियार से व्यक्ति के सिर को धड़ से अलग करने के साथ ही पैरों को भी काट दिया। इस नृशंष हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह (Village Saktapur and Kelwakhurd) के नेतृत्व में टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपितों तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली। नर्मदानगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब इस घटना का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मारा गया शख्स अपने एक रिश्तेदार की नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी  करता था। बार-बार चेतावनी देने पर भी जब वह नहीं सुधरा तो लड़की के पिता ने अपने साले के साथ मिलकर उसे तीन टुकड़ों में काट डाला।
पुलिस के मुताबिक मारे गए शख्स का नाम त्रिलोकचंद था और वह खंडवा के बोदनी गांव का रहने वाला था।
हत्यारों ने त्रिलोकचंद को तड़पा-तड़पा कर मारा। उन्होंने बेहरमी से सिर और घुटनों के पास से दोनों पैर भी काट दिए। इसके बाद शव को मंदिर के सामने नदी में फेंक दिया। नदी में इंदिरा सागर का बेक वाटर है। इस मामले में नर्मदानगर एसडीओपी राकेश पेंड्रो ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और परिवार के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले को सुलझाने में मदद मिली।


 खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि रविवार को गांव के रहने वाले शख्स ने अंजाल नदी के किनारे खून फैला हुआ देखा। बाद में उसने सिर, पैर और शरीर के टुकड़े नदी में तैरते देखे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन में शुरू कर दी थी। स्थानीय लोगों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया था। बाद में पुलिस ने पहचान के लिए उस शख्स के सिर की फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की थी। रविवार शाम उसकी पहचान त्रिलोकचंद निवासी बोदनी गांव के तौर पर हुई।वहीं, पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आखिरी बार इस शख्स को दो लोगों के साथ देखा गया था, जो उसके दूर के रिश्तेदार थे। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान 42 वर्षीय शख्स ने जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसके परिवार की एक महिला ने त्रिलोकचंद से शादी थी। त्रिलोकचंद ने महिला को 13 साल पहले छोड़ दिया था। अब त्रिलोकचंद उसकी बेटी का शोषण कर रहा था। वह उसे गलत तरीके से छूता था और उस पर भद्दे कमेंट्स करता था।
आरोपी ने बताया कि उसने इस बात को लेकर त्रिलोकचंद को कई बार वॉर्निंग भी दी थी, लेकिन वह सुन नहीं रहा था। आरोपी ने बताया कि शनिवार को उसने फिर एक बार उसकी बेटी को गलत ढंग से छुआ। इस बार उसने अपने साले के साथ मिलकर त्रिलोकचंद को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शरीर को कुल्हाड़ी से टुकड़ों में काटकर नदी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के दावों की पड़ताल कर रही है।
Share:

Next Post

सहस्त्र शिवलिंग मंदिर में स्थापित हुआ देश का सबसे बड़ा महाघंटा

Mon Mar 28 , 2022
मंदसौर। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर (Pashupatinath Temple Complex) में निर्माणाधीन सहस्त्र शिवलिंग मंदिर (Sahastra Shivling Temple) के पास देश का सबसे बड़ा 37 क्विंटल (3700 किलो) का महाघंटा स्थापित किया गया। संभवत: यह दुनिया का सबसे बड़ा और वजनी घंटा है। 36 लाख रुपए की लागत से बने इस घंटे को 10 कारीगरों की टीम ने […]