img-fluid

महिलाओं का सफर होगा सुरक्षित और आरामदायक, इंडिगो ने दी सीट चुनने की आजादी

May 29, 2024

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन (Airline) इंडिगो (IndiGo) ने महिलाओं (Women) के लिए एक स्पेशल ऑफर (Special Offer) शुरू किया है. इसमें महिलाओं की ऐसी सीट (Seat) चुनने की आजादी दी गई है, जहां पहले से ही महिला पैसेंजर (Passenger) बैठी हों. इस ऑफर के तहत वेब चेक इन के दौरान वो सीट दिखाई देंगी, जिन्हें पहले से ही महिलाओं ने बुक कर रखा है. इंडिगो के इस कदम से महिलाओं को यात्रा के दौरान बेहतर सेफ्टी और आराम मिल सकेगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्विस को खास तौर पर महिलाओं के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसे महिला यात्रियों के पीएनआर की मदद से चलाया जाएगा. इस विशेष सुविधा का लाभ अकेले या फिर फैमिली के साथ यात्रा कर रहीं महिलाएं भी उठा सकेंगी. इंडिगो एयरलाइन ने अपने बयान में बताया कि हम महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक सेवा का आनंद देना चाहते हैं. यह सर्विस हमारे गर्ल पावर के उद्देश्य को आगे बढ़ाती है. फिलहाल यह एक पायलट प्रोजेक्ट है. सफल रहने पर हम इसे आगे स्थायी रूप से लागू कर देंगे.


  • इस सर्विस का सबसे ज्यादा लाभ उन महिला यात्रियों को होगा, जो अकेले यात्राएं करती हैं. वह महिला यात्रियों के साथ बैठकर ज्यादा आराम और सुरक्षा का अनुभव करेंगी. इस सेवा को शुरू करने से पहले इंडिगो ने मार्केट रिसर्च भी की थी. इसमें जानने की कोशिश की गई थी कि महिला यात्रियों को ज्यादा आरामदायक सफर कैसे दिया जा सकता है.

    इसके साथ ही इंडिगो ने डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर स्पेशल ऑफर भी निकाला है. इसमें किराए की शुरुआत 1199 रुपये से की गई है. यह सेल 29 मई से शुरू होकर 31 मई तक जारी रहेगी. इस दौरान आप सस्ते किराए पर 1 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक यात्रा कर पाएंगे. साथ ही पसंदीदा सीट चुनने पर उन्हें 20 फीसदी की छूट भी मिलेगी. इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने बताया कि इस स्पेशल ऑफर के तहत लोग सस्ते किराए का आनंद उठा सकेंगे.

    Share:

  • 'कांग्रेस के साथ परमानेंट नहीं हैं रिश्ते', आखिरी चरण से पहले केजरीवाल का बड़ा बयान

    Wed May 29 , 2024
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें और आखिरी चरण का मतदान दो दिन बाद यानि 1 जून को होना है और 4 जून को इसके नतीजे सभी के सामने होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को सत्ता में न आने देने के इरादे से बना I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर दिल्ली के […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved