इंदौर न्यूज़ (Indore News) देश मध्‍यप्रदेश

यशवंत सागर तालाब को मप्र की चौथी Ramsar Site का मिला दर्जा

इंदौर । पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग (Environment Minister Hardeep Singh Dung) ने इंदौर के यशवंत सागर तालाब को मध्यप्रदेश की चौथी रामसर साइट (Ramsar Site) का दर्जा मिलने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। डंग ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण-संरक्षण (Environment protection) के लिए किये जा रहे लगातार प्रयासों के लिये केन्द्र शासन से मिली एक सशक्त पहचान है।

 

मंत्री डंग ने कहा है कि इंदौर जिले में अब दो रामसर साइट हो गई हैं। गत 3 अगस्त को सिरपुर तालाब को और आज यशवंत सागर तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिला है। लंबे समय तक मध्य प्रदेश में केवल एक भोपाल तालाब ही रामसर साइट के रूप में जाना जाता था। मंत्री डंग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव का आभार माना है।



म.प्र. में अब 4 रामसर साइट

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा शनिवार को यशवंत सागर तालाब को रामसर साइट का दर्जा दिए जाने से प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रामसर साइट की संख्या 4 हो गई है। इनमें भोपाल का बड़ा तालाब, शिवपुरी का साख्य सागर तालाब, इंदौर का सिरपुर तालाब एवं यशवंत सागर तालाब हैं। विश्व में हो रहे जलवायु असंतुलन और परिवर्तन के दौर में रामसर साइट की भूमिका विश्व के पर्यावरण सुधार में अति महत्वपूर्ण है।

 

 

 

Share:

Next Post

CM ने कहा, बांध से जल रिसाव की स्थिति पर सतत नजर, ग्रामों के लोग सुरक्षित

Sat Aug 13 , 2022
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि धार जिले में कारम डैम (karam dam) से हो रहे जल रिसाव के कारण जनहानि की आशंका को रोकने के लिए पूरी स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है। उन्होंने कलेक्टर और मैदानी अधिकारियों से कहा-आप डटे रहें, सरकार आपके साथ […]