जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

धर्मांतरण का प्रचार-प्रसार करते महिला सहित 3 गिरफ्तार

  • खमरिया पुलिस की कार्रवाई, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

जबलपुर। खमरिया क्षेत्र में धर्मांतरण का प्रचार प्रसार करते हुए आपत्तिजनक पाठ्य पुस्तकें, पंप्लेट्स वितरित करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कई आपत्तिजनक पंपलेट व पुस्तके पायी गई है, जोकि हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लेते हुए पूछताछ शुरु कर दी है। अंतराष्र्टीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने शिकायत की कि वेस्ट लैण्ड खमरिया में कुछ लोग धर्म का प्रचार-प्रसार गलत तरीके से कर रहे है।

जिस पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक महिला व तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से आपत्तिनक पंपलेट व अन्य सामग्री बरामद की गई है। वहीं हिन्दू परिषद की प्रांत महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गये आरोपी सत्कार रामपाल के नाम का प्रचार प्रसार कर हिन्दू देवी देवताओं पर अपशब्द उल्लेखित सामग्री का वितरण कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Share:

Next Post

विवादित भूमि में जेसीबी चलाकर तोड़ दिया गोदाम

Sun Oct 10 , 2021
पुलिस पंचनामा के कार्रवाई के बावजूद कब्जा करने की कोशिश जबलपुर। चार दशक पूर्व से काबिज एक गोदाम मालिक पर विवादित भूमि के स्वामी के अपना रौब दिखाते जेसीबी चलाकर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई कर दी। जबकि मामला एसडीएम व ओमती पुलिस के समक्ष विचाराधीन है। इतना ही नहीं आरोप है कि शनिवार की शाम बेहद […]