
भाजपा के नए पदाधिकारियों की इंदौर में कल पहली पाठशाला… तीन हिस्सों में मिलवाएंगे जनप्रतिनिधियों को
इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पहले बैठक में एयरपोर्ट से सडक़ मार्ग से पहुंचने वाले थे, लेकिन बाद में तय हुआ कि उन्हें हेलिकॉप्टर से लाया जाएगा तो समय भी बचेगा। उज्जैनी के पास केवड़ेश्वर में हैलीपेड तैयार किया गया है, जो आयोजन स्थल से पास ही है। सीएम इसी हैलीपेड पर उतरेंगे और यहीं से वापस रवाना भी हो जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज दोपहर देवास पहुंच जाएंगे और वहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। देवास से वे रात 8 बजे निकलेंगे और रात साढ़े 8 बजे सीधे बैठक स्थल पर पहुंचेंगे। कल रात साढ़े 10 बजे संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा भी बैठक स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। चावड़ा ने दोनों अध्यक्षों के साथ पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था और बैठक हॉल का जायजा लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved