इन्दौर। नर्सेस एसोसिएशन की हड़ताल जारी है। आठ दिन बाद भी सरकार और एसो. के मध्य कोई सुलह का रास्ता नहीं निकला है। भोपाल में भी चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बात नहीं बन सकी। आज हड़ताली नर्सों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए एमवाय अस्पताल में प्रदर्शन किया।
पिछले आठ दिनों से नर्सों की हड़ताल जारी है। मेडिकल कॉलेज से जुड़ी नर्से इस हड़ताल में शामिल है। साथ ही अन्य नर्से भी दे रही है। एमवाय की लगभग 450 नर्स इस हड़ताल में शामिल है। हालांकि एक गुट इस हड़ताल में शामिल नहीं हुआ है। आज हड़ताली नर्स प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी मांगों की तख्तियां लेकर प्रदर्शित कर रही है। एमवाय अस्पताल में भर्ती मरीजों को भगवान मानते हुए उनकी परिक्रमा लगाएंगी। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से एमवाय और अन्य अस्पतालों की व्यवस्था बिगडऩे लगी थी। इसके बाद यहां निजी नर्सिंग कॉलेजों की स्टूडेंट्स को ड्यूटी पर लगाया गया है। हड़ताल को लेकर एक जनहित याचिका भी लगाई गई है, जिसको लेकर आज सुनवाई भी है। नर्सेस एसोसिएशन सालों से समयमान वेतनमान की मांग कर रहा है। साथ ही जिन स्टॉफ नर्सेस की परीविक्षा अवधि का एरियर नहीं आया है उनका एरियर देने की मांग की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना का मद सभी स्टॉफ में समान रूप से वितरित किया जाए। एसोसिएशन की यह भी मांग है कि कोरोना काल में अस्थाई रूप से नियुक्त की गई नर्सेस को नियमित किया जाए।
बीमा अस्पताल परिसर में बनेगा, ढाई साल में बनकर तैयार होगा आदर्श अस्पताल इंदौर। श्रमिक क्षेत्र (Labor Sector) को आज एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कुछ साल पहले जिस 300 बेड के अस्पताल (Hospital) का भूमिपूजन किया गया था, उसे भाजपा महासचिव विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के प्रयासों से अब 500 बेड का कर […]
इंदौर। मंगलवार को शहर में लापरवाह प्रशासन और स्वास्थ सेवाओं (Administration, Health Services) की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना देखने को मिली। दरअसल हुआ ये कि एक में सड़क हादसे में भाई-बहन के घायल होने के बाद एंबुलेंस (Ambulance) को सूचना देने के भी काफी देर तक जब वह घटना सथल पर नहीं पहुंची […]
अभी तक नई कार्यकारिणी के लिए नहीं मिल पाए पूरे नाम, जबकि कांग्रेस घोषित करने वाली है प्रत्याशियों की सूची इंदौर। सुरजीतसिंह चड्ढा (Surjitsinh Chadha) को शहर कांग्रेस का पद मिले डेढ़ महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक वे अपनी कार्यकारिणी के बारे में निर्णय नहीं ले पाए हैं, जबकि […]
इंदौर। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए आज जिला प्रशासन ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा दिये प्रस्तावों के आधार पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए हैं। अब शहर में रात 8 बजे बाजार बंद करना होंगे और 10 बजे से पहले की तरह कर्फ्यू लागू हो जाएगा। वही विवाह समारोह में मेहमानों […]