
इंदौर। लुटेरों को पकडऩे गए टीआई (TI) पर एक लुटेरे ने चाकू से हमला कर दिया। उन्हें उपचार के लिए इंदौर के बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मंदसौर के कोतवाली थाने में पदस्थ टीआई अमित सोनी (TI Amit Soni) पर हमला हुआ है। करीब तीन दिन पहले उनके थाना क्षेत्र में लूट की एक घटना हुई थी। पुलिस को जानकारी लगी थी कि गरुड क्षेत्र के गांव बरखेड़ा गंगासा में आरोपी छुपे हुए है। इसके बाद टीआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को जैसे ही पकड़ा तो दूसरे आरोपी ने पीछे से टीआई पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गए। टीआई को पहले वहीं के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां से ऑपरेशन के बाद इंदौर के बांबे अस्पताल उन्हें रैफर किया गया। बताया जा रहा है कि बाद में मंदसौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved