
इंदौर। सायबर ठगों (cyber thugs) ने अब एक और नया तरीका इजाज किया है। अब वे व्हाट्सएप पर चेन सिस्टम चलाकर निवेश के नाम पर एक साथ कई लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामले में क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले केस दर्ज किया है।
कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच (crime branch) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इसमें इन्वेस्टमेंट स्कीम के नाम पर लोगों का व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया जाता है। ये सभी एप डॉट एपीके से शुरू होते है। यह कंपनियां कही भी रजिस्टर भी नहीं है। इसमें निवेश के नाम पर लोगों को जोड़ा जाता है और फिर उनसे कहा जाता है कि वे सदस्य बनाए और ग्रुप में जोड़े। इसमें जुडने वाले लोगों को फ्राफिट दिखाया जाता है कुछ के खाते में पैसा भी डाला जाता है। बाद में ग्रुप के कई सदस्य निवेश कर देते है तो एप बंद हो जाता है और फिर लोगों को समझ में आता है कि वे ठगी का शिकार हो गए है। डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि ऐसे ही एक मामले में क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है और जांच की जा रही है। इसमें 130 लोगों को लाखों का चुना लगाया गया है। यह पुरा खेल चेन सिस्टम से चलता है एक से दूसरे को जोड़ा जाता है और फिर एप बंद हो जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved