
इंदौर। रात (Night) को पुलिस (Police) के चेकिंग पाइंट ( checkpoint) के पास एक कार (Car) पलट गई। बताया जा रहा है कि कार का चालक नशे में था। उसे कार से निकालकर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने सत्यसांई चौराहे के पास ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर चेकिंग पाइंट लगाया था।
तभी पुलिस के बैरिकेड्स देखकर एक कार चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया और उसकी कार पलट गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे कार से निकाला। उसे हल्की चोटें आई हैं। बाद में उसे हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved