img-fluid

सांवेर रोड पर स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग

March 20, 2026

  • पहले ट्रांसफार्मर में लगी,14 दोपहिया वाहन जले

इंदौर। सांवेर रोड स्थित इंडो जर्मन टूल फैक्ट्री के पास आज सुबह एक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को 3 घंटे तक मशक्कत करना पड़ी। आग में 14 दोपहिया वाहन भी जल गए।


  • मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे सांवेर रोड पर स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी शिवनारायण शर्मा के मुताबिक गोदाम के पास ट्रांसफार्मर लगा था। आग पहले उसी में लगी और फिर गोदाम तक जा पहुंची। आग की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब 3 किलोमीटर तक आकाश में काले गुबार दिखाई दे रहे थे। गोदाम में रखे भंगार के अलावा दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को इस बात की दिक्कत आई कि आगे जाने का रास्ता नहीं था। बाद में जेसीबी बुलाकर रास्ता बनाया गया।

    Share:

  • गले में फंसी थी लोहे की रॉड, 8 साल तक मौत को मात देता रहा यह शख्स

    Fri Mar 20 , 2026
    डेस्क: अगर हम आपसे कहें कि एक व्यक्ति के गले में 12 सेंटीमीटर लंबी लोहे की रॉड फंसी थी, और वह 8 साल तक चैन की नींद सोता रहा, तो क्या आप हमारी बातों पर यकीन करेंगे? जाहिर है, आप कहेंगे कि ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है. लेकिन चीन के लियाओनिंग प्रांत से एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved