img-fluid

इंदौर में हर दिन 8 से 10 पालतू जानवरों की हो रही डायलिसिस

April 17, 2026

  • किडनी ,बोन मैरो, ट्रांसप्लांट सीखाने 200 डॉक्टर विदेशों से शहर पहुंचे

इंदौर। घर में बच्चों की तरह पाले जा रहे पालतू पशुओं के लिए शहरवासी अब खर्च की परवाह के बगैर इलाज करवा रहे हैं। खान पान की पद्धति और फास्ट फूड खिलाने के कारण डॉग और बिल्लियों गायों में भी डायबिटीज, किडनी फेलियर हार्ट ब्लॉकेज जैसी परेशानियां सामने आ रही है। जिनके इलाज के लिए हर दिन 8 से 10 डायलिसिस शहर में किया जा रहे हैं व पेसमेकर भी लगाए गए हैं। प्रदेश व शहर में पहली बार पालतू पशुओं के इलाज के लिए उच्च तकनीक को जाने के लिए कॉन्फ्रेंस की जा रही है, जिसमें दुनिया भर के 2000 विशेषज्ञ एक मंच पर है।

आज से 19 अप्रैल तक इस महाकुंभ में पालतू पशुओं की बीमारियां जैसे किडनी, आंखों और गंभीर ऑपरेशन के साथ ही बोनमैरो ट्रांस्प्लांट जैसे विषयों पर देश विदेश से आने वाले स्पीकर्स केस स्टडी के साथ जानकारी देंगे। यह आयोजन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एनिमल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और यूनाइटेड स्मॉल एनिमल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज से शरू हुआ है। सर्जरी, मेडिसिन, इमेजिंग और एनिमल वेलफेयर जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अनुभव साझा करेंगे। प्रेसिडेंट डॉ एचएल साहू ने बताया कि कांफ्रेंस में जनरल सर्जरी के लिए ऑस्ट्रेलिया से डॉ चाल्स, ऑप्थेल्मोलॉजी के लिए पुर्तगाल से डॉ. रुई ओलिवेरा और नेफ्रोलॉजी के लिए ब्राजील से डॉ मार्शओ नई तकनीक सिखाएंगे।


  • प्रेक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी
    ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ नरेंद्र चौहान ने बताया कि सम्मेलन के दौरान वैज्ञानिक सत्रों के साथ-साथ हैंड्स ऑन वर्कशॉप, इंटरएक्टिव सेमिनार और केस डिस्कशन भी आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का मौका भी मिलेगा, जिसमें सर्जरी और अन्य प्रक्रियाओं का लाइव अनुभव कराया जाएगा। कार्यक्रम में अमेरिका, ब्राजील और यूरोप के विशेेषज्ञ शामिल होंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र की एडवांस तकनीकों और शोध को प्रस्तुत करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न विषयों पर सेशन आयोजित किए जाएंगे।

    Share:

  • डॉक्टरों को हाईकोर्ट से राहत लाइसेंस निलंबन आदेश रद्द

    Fri Apr 17 , 2026
    एमसीआई की कार्रवाई पर कोर्ट सख्त जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को बड़ी राहत देते हुए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी लाइसेंस निलंबन के आदेश को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि यह कार्रवाई बिना उचित मूल्यांकन और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किए बिना की गई, इसलिए इसे अवैध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved