
इंदौर। शादी की खरीदारी कर लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति बेहोश हो गया था। उसे होश आ गया। पुलिस सीटीवीवी कैमरों के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की जानकारी निकाल रही है। हीरानगर इलाके के सुखलिया की रहने वाली 45 साल की रेखा पति राजेश के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि रेखा की सहेली के बच्चे की शादी थी, जिसके चलते दोनों कल बाइक से राजबाड़ा खरीदारी करने के लिए गए थे।
लौटते समय रेडीमेड कॉम्प्लेक्स के पास दोनों की बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपति सडक़ पर गिर गए। गंभीर चोटें लगने के चलते रेखा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश बेहोश हो गया था। दोनों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया था। दंपति के 24 और 28 साल के दो बेटे हैं, जो घटना के दौरान काम पर गए हुए थे। उधर, घटना के दौरान टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की जानकारी जुटा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved