img-fluid

चरित्र शंका में तालिबानी सजा, पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को निर्वस्त्र कर यातनाएं दीं, वीडियो बनाया

April 22, 2026

  • पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, मानपुर के पास नाहरखोदरा में हुई घटना

इंदौर। मानपुर इलाके के एक गांव में चरित्र शंका में एक पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को खूब यातनाएं दीं। उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया, उसके बाल काट दिए और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मानपुर पुलिस ने बताया कि नाहरखोदरा गांव की घटना है। 26 साल की एक महिला की शिकायत पर उसके पति और सौतन (पति की दूसरी पत्नी) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार किया गया।


  • बताया जा रहा है कि नाहरखोदरा के रहने वाले एक शख्स ने दो विवाह किए थे। उसने जिस 26 साल की युवती से पहला विवाह किया था, उसके चरित्र को लेकर वह शंका करता था, जिसके चलते उसने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाते हुए उसे यातनाएं दीं और उसका वीडियो वायरल कर दिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो पुलिस सक्रिय हुई और पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया। जिस दूसरी पत्नी को आरोपी बनाया गया है उसे भी पुलिस गिरफ्तार करने वाली है।

    Share:

  • इंदौर में 150 करोड़ के दोनों बस टर्मिनल ठेके पर देंगे

    Wed Apr 22 , 2026
    नायता मुंडला का जिम्मा ठेकेदार फर्म को एआईसीटीएसएल ने सौंपा एमआर-10 कुमेड़ी के लिए भी प्राधिकरण को पुणे की एक फर्म ठेके के लिए पात्र मिली, बोर्ड करेगा फैसला इंदौर। प्राधिकरण ने दो बस टर्मिनल तो बना दिए, मगर उनके संचालन-संधारण की व्यवस्था नहीं की। हालांकि एक बस टर्मिनल एआईसीटीएसएल को सौंपा था, जिसने कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved