img-fluid

इंदौर: पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर

May 08, 2026

इंदौर। हॉस्पिटल, ट्रेन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इंदौर की द्वारिकापुरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 20 मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है।


  • इंदौर की द्वारिकापुरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर चोर गोविंद खत्री को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इंदौर और भोपाल के हॉस्पिटल, ट्रेनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से आईफोन, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रेडमी, रियलमी, वन प्लस और टेक्नो कंपनियों के कुल 20 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।

    Share:

  • केरल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? जानें कांग्रेस में किन नामों पर हो रही चर्चा

    Fri May 8 , 2026
    नई दिल्ली। केरल कांग्रेस में नए नेतृत्व और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। सूत्रों के मुताबिक, खरगे को यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे सौंपी गई। केरल से आए कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने राज्य के सभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved