img-fluid

शहर में नकली आइसक्रीम, खाद्य विभाग की जांच में खुला राज

May 14, 2026

इन्दौर। गर्मी बढ़ते ही शहर में आइसक्रीम और कुल्फी की बिक्री चरम पर पहुंच गई है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी चीजों की ओर दौड़ रहे हैं, लेकिन शहरवासी अनजान है कि ठंडी आइसक्रीम के नाम पर उन्हें अमूल, डीनसा, क्रीम वेल, जॉनसन जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा पाम आयल वेजिटेबल आइल और हाईड्रोजन वसा से बनी फ्रोजन आइसक्रीम खिलाई जा रही है, जो हार्ट पेशेंट और एलर्जी के मरीजों के लिए घातक है। जागरूकता की कमी और बड़ी-बड़ी कंपनियों के खेल से अनजान शहर में बड़ी संख्या में लोग आइसक्रीम नहीं, बल्कि फ्रोजन डेजर्ट खा रहे हैं।

होटल, रेस्टोरेंट और आइसक्रीम पार्लरों में भी पाम ऑयल और वेजिटेबल फैट से बने उत्पादों को आइसक्रीम बताकर बेचा जा रहा है। देखने में बिल्कुल आइसक्रीम जैसे और स्वाद में ठंडे-मलाईदार ये उत्पाद असल में डेयरी बेस्ड नहीं, बल्कि वनस्पति तेलों से तैयार किए जा रहे हैं और अनजाने में कोलेस्ट्रॉल मोटापे और हार्ट की परेशानियों से ग्रसित मरीज, जिन्हें डॉक्टर ने एहतियात बरतने की चेतावनी दी है, वह भी अनजाने में इसे खा रहे हैं। कोल्ड कॉफी, जूस विद आइसक्रीम में भी यही परोसा जा रहा है।


  • जांच में खुला बड़ा खेल
    गर्मी के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहरभर में अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 106 सैंपल लिए। जांच में सबसे ज्यादा आइसक्रीम और एनर्जी ड्रिंक फोकस में रहे। जांच में लिए गए सैम्पल के दौरान यह खुलासा हुआ कि अमूल, डीनसा, क्रीम वेल, जॉनसन जैसे सभी बड़े ब्रांड यही खेल खेल रहे हैं। बहुत ही बारीक अक्षरों में फ्रोजन डेजर्ट लिखकर आइसक्रीम के नाम पर करोड़ों कमाए जा रहे हैं। खाद्य विभाग ने हाल ही में कलेक्टर के निर्देश पर आइसक्रीम के 36, एनर्जी ड्रिंक के 53, पेप्सी आइसकैंडी के 9 और जूस के चार सैंपल लिए हैं, वही एडिबल आईज के चार सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान सभी स्थानों पर यह सामने आया कि कई स्थानों पर ग्राहकों को आइसक्रीम के नाम पर फ्रोजन डेजर्ट दिया जा रहा है।

    दूध कम, तेल ज्यादा
    खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार असली आइसक्रीम दूध, क्रीम और डेयरी फैट से बनती है। इसमें कम से कम 10 प्रतिशत मिल्क फैट होना जरूरी है, वहीं फ्रोजन डेजर्ट में डेयरी फैट की जगह पाम ऑयल, वेजिटेबल ऑयल और हाईड्रोजनीकृत वसा का इस्तेमाल किया जाता है। लागत कम होने के कारण कंपनियां बड़े पैमाने पर ऐसे उत्पाद बाजार में उतार रही हैं। एक पर एक फ्री के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने-अपने फैमिली पैक बेच रही है, वही शादी समारोह रिसेप्शन व पार्टियों में भी यही परोसा जा रहा है।

    Share:

  • दूध हुआ और महंगा: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाई कीमतें, जानिए नया रेट

    Thu May 14 , 2026
    नई दिल्ली। महंगाई का असर एक बार फिर आम जनता(common people) की रसोईkitchens) पर साफ दिखाई देने लगा है। अमूल के बाद अब प्रमुख (dairy brand)डेयरी ब्रांड (Mother Dairy) ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 14 मई 2026 से पूरे दिल्ली-एनसीआर और अन्य बाजारों में दूध के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved