
देहरादून. योग नगरी (City of Yoga) रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव (Khand Village) के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस (Ujjaini Express) का खाली रैक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंजन (Engine) और ट्रेन के तीन डिब्बे (Three Coaches) पटरी से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि मरम्मत के लिए जा रही ट्रेन खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। इसी दौरान ब्रेक में तकनीकी खराबी आने के कारण यह घटना हुई। हालांकि मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर ट्रेन खड़ी नहीं थी, बल्कि बोगियों सहित मूव कर रही थी। हादसे को लेकर लोको पायलट की ओर से भी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं रेलवे विभाग की गंभीरता पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि घटना के करीब ढाई घंटे बाद तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और लोगों को ट्रैक से हटाया गया। फिलहाल रेलवे की ओर से जांच की बात कही जा रही है।
खाली ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। प्रारंभिक जांच में ब्रेक में तकनीकी दिक्कत आने से यह हादसा हुआ है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
– महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved