img-fluid

इन्दौर: पहले आएं पहले पाएं की तर्ज पर पाएं एमपीएल का नि:शुल्क टिकट

June 09, 2026

अग्निबाण की स्वर्ण जयंती पर पाठकों को विशेष उपहार…

इन्दौर। इन दिनों शहर में मध्यप्रदेश लीग (MPL) टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप (Cricket Championship) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत 12 जून को दोपहर 3 बजे से होलकर स्टेडियम में इंदौर पिंक पैंथर्स (Indore Pink Panthers) के समक्ष बुंदेलखंड बुल्स की चुनौती रहेगी। इसी दिन शाम 7.30 बजे से महिला टीम का भी एलिमिनेटर का अहम मुकाबला होने जा रहा है । इस मैच में जो भी टीम जीतेगी उसे फाइनल का टिकट मिलेगा। पुरुष व महिला वर्ग के इन दोनों मैचों के लिए सांध्य दैनिक अग्निबाण ने अखबार की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में अपने पाठकों के लिए नि:शुल्क टिकटों की व्यवस्था की है। इन दोनों मैच का एक ही टिकट रहेगा और यह टिकट पहले आएं और पहले पाएं की तर्ज पर 11 जून को सुबह 11 बजे से शाम 2 बजे तक अग्निबाण के कार्यालय पर वितरित किए जाएंगे ।



  • एमपीएल में आईपीएल के सितारे सहित मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटर भी अपने जलवे दिखा रहे हैं। यह मैच पूरी तरह से आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किए जा रहे हैं। 12 जून को इंदौर पिंक पैंथर्स व बुंदेलखंड बुल्स का मैच काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के मध्य रोचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। इंदौर पिंक पैंथर्स की कमान वेंकटेश अय्यर संभाल रहे हैं। पिछले सत्र में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले वेंकटेश अय्यर इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले और फाइनल सहित अन्य मुकाबलों में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब वह इंदौरी जमीं पर भी अपनी प्रतिभा की छाप छोडऩे के लिए बेकरार हैं। इंदौर की इस टीम में शिवम शुक्ला, सारांश सुराना, सिद्धार्थ पाटीदार (विकेटकीपर-बल्लेबाज), शुभम राठौर और करण ताहिलियानी जैसे उभरते सितारे भी मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर बुंदेलखंड बुल्स की कमान अभिषेक पाठक के हाथों में है। अभिषेक ने लगातार प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। बुंदेलखंड लीग की टीम में प्रदेश स्तर के युवा सितारे सौम्यकुमार पांडे (भारत अंडर-19 के उपकप्तान), कुलदीप सेन, हर्ष गवली और पार्थ गोस्वामी शामिल हैं। पुरुष वर्ग के साथ एमपीएल की यह लीग महिला वर्ग में भी आयोजित की जा रही है, जिसमें पांच टीमें शिरकत कर रही हैं। लीग मुकाबलों की समाप्ति के बाद 12 जून को ही शाम 7.30 बजे से महिला वर्ग का एलिमिनेटर, यानी सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस आर या पार के मैच में जो भी टीम जीतेगी वह खिताबी मुकाबले में स्थान सुनिश्चित करेगी। इस मैच के टिकट भी अग्निबाण परिवार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यानी अग्निबाण के पाठकों को दो मैच के टिकट नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। यह टिकट पहले आएं-पहले पाएं की तर्ज पर दिए जाएंगे। इस लीग में चीयर लीडर्स के साथ ही डीजे सिस्टम के साथ दर्शक भी झूमते नजर आ रहे हैं। मैच के लिए स्टेडियम में विशालकाय स्क्रीन भी लगाई गई है। पूरे मैच का माहौल अंतरराष्ट्रीय स्वरूप जैसा दिखाई देता है। एमपीएल के पहले दो सत्र ग्वालियर में आयोजित हुए थे और इंदौर में यह लीग पहली बार आयोजित की जा रही है।

    Share:

  • इंदौर के मुराई मोहल्ला में तीन खतरनाक मकान ढहाना शुरू

    Tue Jun 9 , 2026
    कुछ जगह विवाद की आशंका के चलते पुलिस बल लेकर पहुंची टीम इन्दौर। मुराई मोहल्ला क्षेत्र में नगर निगम की रिमूवल टीम ने आज सुबह-सुबह खतरनाक मकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ मकानों के हिस्से हवा में झूल रहे थे और उनके आसपास के मकानों पर गिरने का खतरा था। जेसीबी की मदद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved