img-fluid

इंदौर पुलिस ने 29 लाख 65 हजार रुपये की लूट का किया खुलासा, वारदात में शामिल गिरोह का पर्दाफाश

June 17, 2026

इंदौर। इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई 29 लाख 65 हजार रुपए की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले का मास्टरमाइंड एक रिटायर्ड आर्मी मैन निकला, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। लूट के बाद आरोपी राजस्थान के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे और 1 लाख 11 हजार रुपए का चढ़ावा चढ़ाया। इसके बाद फरारी के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 लाख 50 हजार रुपए नकद और लूट की रकम से खरीदी गई ढाई लाख रुपए की कार भी बरामद की है।


  • 24 मई को पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी मुकुल अग्रवाल की कलेक्शन एजेंसी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड रिटायर्ड आर्मीमैन चंद्रशेखर मुकाती था। वह सीधे तौर पर स्क्रैप कारोबारी के यहां कार्यरत नहीं था, लेकिन एक अन्य कारोबारी के यहां काम करने के दौरान उसे मुकुल अग्रवाल के कारोबार, कलेक्शन सिस्टम और रोजाना होने वाले बड़े लेनदेन की जानकारी थी।

    इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने साथी प्रवीण, अमर, फिरोज और कपिल भंडारी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक आर्थिक तंगी और महंगे शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के बाद आरोपी राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने 1 लाख 11 हजार रुपए का चढ़ावा चढ़ाया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों में छिपते रहे, लेकिन पुलिस ने लगातार दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूट की रकम से खरीदी गई करीब ढाई लाख रुपए की कार भी जब्त की गई है, पुलिस अब तक लूटी गई 29 लाख 65 हजार रुपए की राशि में से 22 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद कर चुकी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और पुलिस शेष रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

    Share:

  • 'चार्टर्ड विमान... इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी', सांसदों पर फूटा संजय राउत का गुस्सा

    Wed Jun 17 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र में भी बंगाल वाला खेला होने जा रहा है। उद्धव ठाकरे की पार्टी में UBT में आज बड़ी टूट हो सकती है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक उद्धव कैंप मे हलचल तेज हो गई है। आज दिल्ली में उद्धव गुट के बागी सांसद एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे से मुलाकात करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved