img-fluid

इंदौर: मेट्रो निर्माण में लापरवाही को लेकर विरोध तेज, एरोड्रम थाने में जोरदार प्रदर्शन

June 20, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मेट्रो निर्माण (Metro Construction) में कथित लापरवाही (Negligence) को लेकर विरोध तेज हो गया है। मामला इंदौर के ग्राम जम्बुरडी हप्सी (Jamburdi Hapsi) का है, जहां निवासी मनोज चंदेल (Manoj Chandel) का 12 जून को एयरपोर्ट के पास मेट्रो निर्माण स्थल पर खुले पाइप से टकराने के कारण दुखद निधन हो गया।


  • परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मेट्रो प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसी के विरोध में आज 20 जून को शाम 5 बजे पीड़ित परिवार और ग्रामीण बड़ी संख्या में एरोड्रम थाने पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोती सिंह पटेल ने किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सुमेर सिंह सोलंकी, चंद्रशेखर पवार, प्रहलाद सिंह पवार, यशवंत राठौर, सुभाष सुनेर, पार्षद पत्ती, राधेश्याम सरपंच और दिलीप सोलंकी सहित कई लोग मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है, लेकिन अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।

    Share:

  • Dengue से बचाव का बेहतर उपाय है योगासन, नियमित करें ये 4 आसन

    Sun Jun 21 , 2026
    नई दिल्ली। डेंगू बुखार (Dengue Fever) के लक्षणों (Symptoms) में मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, चकत्ते, सिरदर्द, उल्टी और मतली शामिल हैं। ऐसे में इम्यून सिस्टम (Immune System ) को मजबूत बनाकर डेंगू (Dengue Fever) से निपटने में मदद मिल सकती है। योगासन (Yogasan) इसके लिए बेहतर उपाय (better remedy) है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved