img-fluid

इन्दौर : हाईकोर्ट चौराहे के लेफ्ट टर्न के लिए मिली 300 स्क्वेयर फीट जमीन

June 21, 2026

सिटी सेंटर के पास से लेफ्ट टर्न का हिस्सा चौड़ा करेंगे, वाहन चालको को मिलेगी सुविधा

इन्दौर। शहर (Indore) के कई लेफ्ट टर्न (left turn) और चौराहों को चौड़ा करने का काम निगम (Corporation) द्वारा शुरू किया गया था, लेकिन कई जगह लेफ्ट टर्न के लिए जमीनों का मामला उलझन में पड़ा हुआ था और अब अधिकारियों की समझाइश के बाद कई लोगों ने जमीनें देना शुरू कर दी है। हाईकोर्ट चौराहे (High Court Square) के लेफ्ट टर्न के लिए सिटी सेंटर पर 300 स्क्वेयर फीट जमीन मिली है और वहां जल्द काम शुरू होगा।


  • नगर निगम ने डीआरपी लाइन चौराहे, इंडस्ट्री हाउस, नवलखा, विजयनगर सहित कई स्थानों पर लेफ्ट टर्न के लिए काम शुरू कराए थे, लेकिन कई जगह लेफ्ट टर्न में बाधक बाउंड्रीवाल और दुकानों के कारण मामले अटके पड़े थे। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक इनमें से कई जगह भवन स्वामी द्वारा जमीनें दे दी गई हैं। इंडस्ट्री हाउस पर भी भवन स्वामी द्वारा दी गई जमीन के बाद लेफ्ट टर्न और चौड़े करने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके पहले भी नगर निगम को एक निजी संस्थान ने जमीन दी थी और बाद मे फिर वहां लेफ्ट टर्न की बाधाएं बरकरार रहने के चलते उसे और चौड़ा किया गया। इसके साथ ही हुकुमचंद घंटाघर चौराहे के लैफ्ट टर्न का भी काम आने वाले दिनों में शुरू किया जाना है, वहां भी कुछ निजी जमीनों के लिए बातचीत चल रही है। अफसरों के मुताबिक हाईकोर्ट चौराहे पर तुकोगंज थाने से आने वाले मार्ग से पलासिया जाने वाले मार्ग के लेफ्ट टर्न पर सबसे ज्यादा दिक्कत आती थी, क्योंकि वहां ट्रैफिक पाइंट पर वाहन चालक खड़े होते हैं और ऐसे में पलासिया जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी आती थी। अफसरों ने लेफ्ट टर्न के लिए सिटी सेंटर के प्रमुखों से बात की और उन्होंने जमीन देने पर सहमति दे दी। इसके बाद 300 स्क्वेयर फीट की जमीन के हिस्से में सिटी सेंटर द्वारा नई बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है और बाउंड्रीवाल पूरी होने के बाद निगम द्वारा पुरानी बाउंड्रीवाल तोडक़र वहां लेफ्ट टर्न के हिस्से के लिए काम शुरू करवा दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों को राहत भी मिलेगी और वहां जाम लगने की नौबत भी नहीं आएगी।

    चिमनबाग और निगम चौराहे के काम भी अटके
    नगर निगम द्वारा दो साल पहले चिमनबाग चौराहे को संवारने की योजना बनाई गई थी और इसके लिए वहां आसपास के हिस्सों में लेफ्ट टर्न चौड़े किए जाने थे और इसकी जद में पुलिस चौकी सहित कई दुकानें आ रही थीं, लेकिन दुकानों के झमेले के चलते मामला ही ठंडे बस्ते में चला गया। वहां चार से पांच चाट-पकोड़ी की दुकानें तोड़ी जानी हैं। इसी प्रकार नगर निगम चौराहे पर भी सौंदर्यीकरण के साथ-साथ अन्य कार्य होना थे।

    Share:

  • लो भई! ‘ब्रश से रंगे जा रहे समोसे’ वाले वीडियो ने मचाई हलचल, लेकिन सच निकला कुछ और

    Sun Jun 21 , 2026
    नई दिल्ली। भारत(India) में समोसा(samosa)सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि लोगों की पसंद और स्वाद का हिस्सा है। ऐसे में जब सोशल मीडिया(social media) पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति समोसे जैसी दिखने वाली वस्तुओं पर ब्रश(brush) से रंग लगाता नजर आया, तो लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वीडियो शेयर करने वालों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved