
इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाथी को गुड़ खिलाने के दौरान 49 वर्षीय ऑटो चालक विजय होलकर पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी ने विजय को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और पैर से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उज्जैन से एक साधु धार्मिक कार्यक्रम में हाथी के साथ इंदौर आए थे। कार्यक्रम के बाद हाथी राजनगर क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद चंदन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हाथी के महावत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved