img-fluid

भंवरकुआं चौराहे पर फिर छात्रों का आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

July 28, 2026

इन्दौर। दिल्ली के जंतर-मंतर की तरह इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर फिर से छात्रों और युवाओं का आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। आज इस आंदोलन को करने वाले छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर की मुलाकात होगी। इंदौर के इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अभय बडोले ने बताया कि नीट की परीक्षा का मामला और शिक्षा मंत्री के स्थिति का मामला तो अपनी जगह था ही सही, लेकिन इसके साथ ही हमारे इंदौर के आंदोलन में कुछ अन्य मांगें भी शामिल थीं। इसमें इंदौर में रहकर शिक्षा प्राप्त करने वाले दूसरे शहर के विद्यार्थियों को उचित कीमत पर गैस का सिलेंडर देने की मांग भी शामिल थी। अभी इन विद्यार्थियों को ब्लैक में 3000 रुपए में सिलेंडर लेना पड़ता है।


  • हम चाहते हैं कि सही कीमत पर इन विद्यार्थियों को गैस का सिलेंडर मिल सके। इसके बाद में दूसरी बड़ी मांग इंदौर सिटी बस में पास की थी। पहले विद्यार्थियों को 200 प्रतिमाह में बस का पास बन जाता था। अब इस पास के 600 रुपए लग रहे हैं। ऐसे में हमारी मांग है कि विद्यार्थियों को पूर्व की तरह ही रियायती दर पर पास बना कर दिया जाएं। राज्य सरकार के द्वारा छात्रवृत्ति जारी नहीं किए जाने जैसी अन्य मांग भी शामिल हैं। इन मांगों को लेकर भंवरकुआं चौराहे पर एक बार फिर आंदोलन शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन तैयारी को आकार देने के पहले आज आंदोलन करने वाले युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलने जा रहा है। कलेक्टर के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान प्राप्त करने की कोशिश की जाएगी। यदि समस्याओं का समाधान हो जाता है तो ठीक है, अन्यथा फिर से चौराहे पर टंट्या भील प्रतिमा पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

    Share:

  • फर्जी बिल घोटाले के जादूगरों ने 40 करोड़ की बोगस खरीदी दिखा जीएसटी डकैती भी डाली

    Tue Jul 28 , 2026
    निगम ने एमजी रोड थाने पर दर्ज करवाई थी एफआईआर सुरसा के मुंह की तरह बढ़ता रहा फर्जी बिल घोटाला १०३ करोड़ पार हुआ सर्वाधिक फर्जीवाड़ा ड्रैनेज लाइनों को कागजों पर बिछाने में किया गया पुलिस की जानकारी पर ईडी ने भी मारे छापे और जब्त की सम्पत्तियां ३२ आरोपियों के खिलाफ २० हजार पन्नों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved