
इंदौर। इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड RBI अफसर 50 रुपए के पुराने नोट के बदले 9 लाख देने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी शिकार बना लिया। दरअसल फरियादी जसबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे आरबीआई से रिटायर्ड हैं। 24 अगस्त की दोपहर वे घर पर फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान पुराने करेंसी नोट बदलने का ऑफर दिखाई दिया।
उसमें दिए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि 50 रुपए का सबसे पुराना नोट होने पर उसके बदले 9 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। वही जसबीर सिंह को ठगी का अहसास होने के बाद पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन और आरोपियों से जुड़े नंबरों की जानकारी जुटा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved