img-fluid

दूध के सरकारी भाव बढ़ाने की मांग

September 08, 2026

  • नाराज किसान करेंगे 10 सितंबर को उज्जैन कलेक्ट्रेट का घेराव

उज्जैन। जिले की महिदपुर तहसील में दूध के सरकारी भाव को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रति फैट 3.60 रुपए बढ़ाने की मांग को लेकर महिदपुर, नागदा, उन्हेल, खाचरौद और माकड़ोन क्षेत्र के दूध उत्पादक किसानों की बैठक हुई।


  • बैठक में निर्णय लिया गया कि मांग को लेकर 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में किसान उज्जैन कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। यहां कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। महासभा से जुड़े भगवान सिंह ने बताया कि सम्मेलन में उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों से आए किसानों ने पशुपालन की बढ़ती लागत और महंगाई को लेकर नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि शासन द्वारा दूध का सरकारी रेट अभी 8.40 रुपए प्रति फैट दिया जा रहा है। किसान इसे बढ़ाकर 12 रुपए प्रति फैट करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा भाव में पशुपालन का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों के अनुसार, खल, तेल, पशु आहार, दवाइयों और दुधारू पशुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। लागत बढऩे के बावजूद दूध का उचित दाम नहीं मिलने से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन और शासन को चेतावनी दी है कि 10 सितंबर को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने के बाद भी मांग पर ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।

    Share:

  • इस बार 10 की बजाय 12 दिनों का रहेगा गणेशोत्सव, पूरे शहर में तैयारियाँ

    Tue Sep 8 , 2026
    गणेश प्रतिमाएं तेजी से हो रही हैं तैयार, 25 को होगा विसर्जन-झाँकियों का निर्माण भी शुरू हुआ उज्जैन। इस बार गणेशोत्सव 10 की बजाय 12 दिन तक मनाया जाएगा। 14 सितम्बर को गणेशजी की स्थापना शहरभर में धूमधाम से होगी, जिसकी तैयारी जोर-शोर से जारी है। मिट्टी की छोटी प्रतिमाओं से लेकर बड़े आकार की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved