img-fluid

बाबा महाकाल की सवारी के लिए पहली बार सजाया सती गेट

September 08, 2026

  • रामघाट के पास गंदी पड़ी रहती थी गली, नगर निगम ने पत्थर से सजाया और लिख दिया जय महाकाल

उज्जैन। बाबा महाकाल की सवारी में इस बार प्रशासन ने नवाचार किये। पहली बार सती द्वार को फूलों से सजाया गया और विशेष लाइट लगाई गई जिससे द्वार दमक उठा। कल बाबा महाकाल की राजसी सवारी निकली। इस सवारी के लिए प्रशासन ने विशेष साज सज्जा की थी।



  • प्राचीन सती गेट का पूरा पेंट निगम प्रशासन ने हटवाया और उसे प्राचीन रूप दिया तथा द्वार पर सती गेट का बोर्ड भी लगाया, इतना ही नहीं इस बार इस गेट को पहली बार फूलों से सजाया गया जो बहुत आकर्षक लग रहा था। इसके अलावा रामघाट के पास मुंबई वाले की धर्मशाला की दूसरी तरफ चौड़ीकरण किया गया था। यहाँ पर गली के पास मकान हटाया गया तो गंदगी हो रही थी। यहाँ निगम प्रशासन ने पत्थर की सुंदर दीवार बनवा दी और यहाँ पर बोर्ड भी लगा दिया और लिखवा दिया जय महाकाल। यह दीवार भी काफी सुंदर लग रही थी। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह लगातार सवारी मार्ग पर चल रहे निर्माण की मॉनिटरिंग कर रहे थे और उस दौरान जो भी अच्छे सुझाव आ रहे थे, उस पर अमल भी किया जा रहा था। इसी के परिणाम स्वरूप कल राजसी सवारी के दौरान मार्ग पर सुंदरता देखने को मिली।

    Share:

  • सीवर कनेक्शन के लिए खोदी सीसी सड़कों की मरम्मत नहीं, परेशान जनता

    Tue Sep 8 , 2026
    उज्जैन। शहर में चल रहा सीवर प्रोजेक्ट कितना कारगर और लोगों की सहूलियत वाला होगा, ये तो समय बताएगा, लेकिन बीते 3 साल से इस प्रोजेक्ट के कारण शहरभर की सड़कों की हालत बिगड़ गई है। पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया। लंबे इंतजार के बाद सड़कों की मरम्मत हुई तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved