img-fluid

15 साल से 5 रुपए में सेवा की थाली

September 14, 2026

  • विक्टोरिया अस्पताल में संघवी सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

जबलपुर। पीडि़त मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है, इसी संकल्प के साथ संघवी सेवा समिति की ‘सुदामा थाली’ सेवा ने 15 वर्ष पूरे किए। विक्टोरिया हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं संघवी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को मिष्ठान, पूरी, दाल, सब्जी, फल सहित भोजन सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया।


  • इस अवसर पर जबलपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री शीतल जी समदडिय़ा परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सेवा कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित कर सेवा का संकल्प दोहराया। संघवी सेवा समिति का उद्देश्य दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को उचित, पौष्टिक और सुलभ भोजन उपलब्ध कराना है। समिति पिछले 15 वर्षों से महज 5 रुपए में भोजन उपलब्ध करा रही है। संस्था के अनुसार, अब तक लगभग 28 लाख मरीज एवं उनके परिजन इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। खास बात यह है कि संस्था सरकार से किसी भी प्रकार का अनुदान नहीं लेती, बल्कि जनभागीदारी और समाज के सहयोग से इस सेवा को निरंतर संचालित कर रही है। समिति ने इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग के लिए जबलपुरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पंकज संघवी, उपाध्यक्ष मयूर संघवी, सचिव मुकेश जैसवाल, अशोक जैन, सचिन जैन, दीपक जैन, बंटी गोलछा सराफा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। 15 वर्षों से जारी यह सेवा जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन के साथ-साथ मानवीय संवेदना और सामाजिक सहयोग की मिसाल बनी हुई है।

    Share:

  • दशलक्षण महापर्व में धर्मायतन में गूंजेगा जिनवाणी का स्वर

    Mon Sep 14 , 2026
    पं. विपिन शास्त्री मुंबई का आगमन कल, दस दिनों तक होंगे आयोजन जबलपुर। श्री महावीर स्वामी मार्ग स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिन मंदिर, धर्मायतन, गोलबाजार में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ 16 सितंबर से होगा। 25 सितंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय महापर्व में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला होगी। इस अवसर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved