img-fluid

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से हुए दुव्र्यवहार का काली पट्टी बांधकर किया विरोध

October 09, 2026

  • जिला अध्यक्ष ने भाजपा को लोकतंत्र की हत्यारी बताया, मुख्य चुनाव आयुक्त से माँगा इस्तीफा

उज्जैन। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ हुए दुव्र्यवहार के विरोध में शहर और जिला कांग्रेस कमेटी ने टॉवर चौक पर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर और हाथों में काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च किया और पुतला जलाया।



  • धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार ने कहा कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने उनके साथ मिलकर देश के पवित्र संविधान को पूरी दुनिया में कलंकित किया है। मुकेश भाटी ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य सांसदों के साथ जिस तरह से बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। इस घटना ने दुनियाभर में भारत के लोकतंत्र की छवि खराब कर दी है। धरने से पहले शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संगठन मंत्री अजय राठौर ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मार्च निकाला और तानाशाही का विरोध किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि रॉय, बबलू खींची, हिमांशु शुक्ल और अर्पित यादव ने भी अपने संबोधन के माध्यम से घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में अरुण रोचवानी, रामेश्वर पटेल, देवव्रत यादव, विकास मालवीय, चेतन भाट, प्रतीक जैन, फराज खान, फैजल अहमद, फरहान खान, रिजवान, मुस्तफा, शुभम मालवीय, मुन्ना लाल, योगेश भदौरिया, कम्मू ठाकुर, नितिन ठाकुर, मुकेश यादव, अजय यादव, अशोक मालवीय, विक्रम मालवीय, विजय चौहान, विशाल यादव, रोहित मीणा, विनोद चौधरी, तेजकरण परमार, आदित्य नामदेव, इमुद्दीन खान, राजा ठाकुर, सोहेल कुरैशी, दीपक शर्मा, अजय मेहता, प्रकाश सोलंकी, रामनिवास पहलवान, रमेश सांखला, विनोद धौलपुरिया, प्रतीक भाट, कृष्ण भाट, आशु चौहान, वीरेंद्र गोसर, माजिद लाला, राहुल भाटी, राजेश राणा, दीपेश जैन, सतीश टटवाल, योगेश दायमा, नकुल यादव, संदीप बैरागी, सौरभ प्रजापत, सत्यनारायण राठौर, नितिन प्रजापत, यश पागे, यश चौपड़ा, बिट्टू चौकसे, पीयूष सारवान, सोनू परमार, संजय कुसुमरिया, सुरेश कुमार, असलम लाला, असलम भाई चूड़ी वाले, दीनू बड़ोदिया, आबिद खान, रूपेश चंदेलकर, अनुराग ठाकुर, ऋतुराज सिंह चौहान, आनंद मीणा, अभिषेक शर्मा, संचित शर्मा, रहीम लाला, दुर्गेश धवन, चंद्रभान सिंह चंदेल,सोनिया ठाकुर, कल्पना कुंभारे, सीमा पटेल, रोशनी नामदेव, रश्मि त्रिवेदी, हिमांशु जोशी, भूरू गौड़, जगदीश लालावत, हेमंत गोमे, सुरेश वासनिक, वासुदेव रावल, ललित मीणा, मनीष गोमे चंदू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share:

  • माधव कॉलेज में क्षमता के आधार पर तीन श्रेणियों में बाँटे जाएँगे छात्र

    Fri Oct 9 , 2026
    उज्जैन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रथम वर्ष के 2223 नवप्रवेशित विद्यार्थियों की डिजिटल एंट्री लेवल बिहेवियरल संपरीक्षा आयोजित की। विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल डिवाइस से इस परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों की मानसिक क्षमता, तर्कशक्ति और समस्या सुलझाने की योग्यता को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved