img-fluid

इंदौर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, दो ज्योतिर्लिंग सहित तिरुपति और दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा करवाएगी

October 15, 2026

  • 28 नवंबर को होगी रवाना
  • 12 दिन का होगा टूर पैकेज

इंदौर। भारतीय रेल खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक बार फिर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इस बार ‘दो ज्योतिर्लिंग सहित दक्षिण दर्शन यात्राÓ का आयोजन किया गया है। यह विशेष ट्रेन 28 नवंबर को इंदौर से रवाना होगी। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु तिरुपति बालाजी, श्रीकालहस्ती, रामेश्वरम्, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा में रामेश्वरम् और मल्लिकार्जुन दो ज्योतिर्लिंग शामिल होंगे।
आईआरसीटीसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए रेल सफर के साथ स्थानीय परिवहन और तीन समय के भोजन की व्यवस्था शामिल है। साथ ही सभी यात्रियों का ट्रेवल इंश्योरेंस भी करवाया जाएगा। भारतीय रेलवे की भारत गौरव योजना के तहत रेल किराए में लगभग 33 प्रतिशत रियायत का लाभ भी दिया जा रहा है। यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं। खास बात यह है कि रामेश्वरम् मंदिर चार धाम में से एक धाम भी है। इस तरह यात्रियों की एक धाम की यात्रा भी हो जाएगी।

इन स्टेशनों से हो सकेंगे सवारइस विशेष ट्रेन में यात्री इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशन से सवार हो सकेंगे। वापसी यात्रा के दौरान भी इन स्टेशनों पर उतरने की सुविधा रहेगी।

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा
ठ्ठ भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से रेल यात्रा
ठ्ठ नाश्ता, दोपहर और रात्रि के भोजन की व्यवस्था
ठ्ठ यात्रा कार्यक्रम के अनुसार दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
ठ्ठ स्थानीय यात्रा और टूर प्रबंधन की सुविधाएं
ठ्ठ ट्रेवल इंश्योरेंस।
प्रमुख धार्मिक स्थल
ठ्ठ तिरुपति- श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर
ठ्ठ श्रीकालहस्ती- श्रीकालहस्ती मंदिर
ठ्ठ रामेश्वरम्- श्री रामनाथस्वामी मंदिर और ज्योतिर्लिंग
ठ्ठ मदुरै- श्री मीनाक्षी मंदिर
ठ्ठ कन्याकुमारी- विवेकानंद रॉक मेमोरियल और कन्याकुमारी
ठ्ठ श्रीशैलम- श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग।

तीन श्रेणियों में यात्रा और खर्च
यात्रियों के लिए तीन श्रेणियां उपलब्ध रहेंगी
इकोनॉमी (स्लीपर) 21,750 रुपए
स्टैंडर्ड (3एसी) 35,650 रुपए
कंफर्ट (2एसी) 47,000 रुपए

Share:

  • ऊंची बोली स्वत: आवंटन का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से योजना 140 के 98 भूखंडों की बिक्रीका रास्ता साफ, अब 500 करोड़ ज्यादा होगी कमाई

    Thu Oct 15 , 2026
    अग्निबाण इम्पैक्ट… प्राधिकरण को हाईकोर्ट आदेश और एजी के अभिमत से हो जाता बड़ा नुकसान, तथ्य परख खबरों के चलते करना पड़ी सुप्रीम कोर्ट में अपील और जीत भी मिल गई  इस तरह समझें सुप्रीम कोर्ट के 14 पेजी महत्वपूर्ण आदेश को ठ्ठ टेंडर भर देने से ही अधिकार सृजित नहीं हो जाता – ना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved