मनोरंजन

ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद मंत्री की बेटी के दीवाने हो गए थे विवेक, शादी से पहले रखी थी यह शर्त

डेस्क। विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहे हैं। एक समय था जब विवेक का नाम ऐश्वर्या राय से जुड़ा। लेकिन अब वह प्रियंका अल्या के पति हैं और अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। आज से ठीक 12 साल पहले यानी 29 अक्तूबर 2010 के दिन ही विवेक और आल्या ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी। दोनों की शादी को पूरे 12 साल हो गए हैं और आज के दिन को दोनों साथ में एंजॉय कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको विवेक और आल्या की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

ऐश्वर्या से ब्रेकअप
विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन कहा जाता है कि सलमान खान को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था और एक बार सलमान ने विवेक को धमकाया भी था, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। ऐश्वर्या के बाद विवेक का नाम किसी भी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा। इतना ही नहीं, विवेक फिल्मी दुनिया से भी गायब हो गए थे लेकिन फिर विवेक की जिंदगी में प्रियंका आईं।


प्रियंका से मिलने से पहले रखी एक शर्त
प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं और विवेक के लिए प्रियंका को उनके परिवार ने ही चुना है। विवेक के माता-पिता हमेशा से चाहते थे कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। इसी वजह से अभिनेता के माता-पिता चाहते थे कि वह जल्द से जल्द शादी कर लें। लेकिन इसके लिए भी उन्होंने अपने माता-पिता के सामने एक शर्त रख दी थी।

हुआ यह था कि जब विवेक की मां ने अभिनेता को प्रियंका से मिलने के लिए कहा था तब वह लंदन में थे और प्रियंका फ्लोरेंस में। विवेक ने प्रियंका से मिलने जाने से पहले अपनी मां के सामने एक शर्त रखी थी। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका उन्हें पसंद आती है तो पहले एक साल तक उसे डेट करेंगे और फिर उसके अगले साल शादी। विवेक की मां यह शर्त मान गईं और विवेक प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस गए। विवेक को प्रियंका इतनी पसंद आईं कि उन्होंने एक साल तक इंतजार नहीं किया और साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए।

Share:

Next Post

TRS विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में BJP ने किया पलटवार, की जांच की मांग

Sat Oct 29 , 2022
हैदराबाद । सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS MLA) के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के लिए प्रलोभन देने का मामले में कल देर शाम तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद तेलंगाना राज्य में राजनीति गरमा गई है। मामला के प्रकाश में आने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति के चार विधायक […]