img-fluid

पुणे में बिगड़ा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, 5 घंटे देरी से पहुंचा इंदौर

June 09, 2026

  • आने वाली फ्लाइट के लेट होने से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी हुई लेट, यात्रियों का हंगामा

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर कल सुबह पुणे से आने और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस के पुणे से इंदौर आने वाले विमान में तकनीकी खराबी के बाद यह पांच घंटे देरी से इंदौर पहुंचा, आने वाली फ्लाइट के लेट होने के कारण जाने वाली फ्लाइट भी लेट हुई। इस दौरान नाराज यात्रियों में एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1236) सुबह 9.55 बजे पुणे से इंदौर जाकर 10.40 बजे दिल्ली जाती है, लेकिन कल इस विमान के इंदौर आने से ठीक पहले पुणे में खराब आ गई। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी थी। इसके चलते विमान का सुधार शुरू किया गया, इसमें 4 घंटे से ज्यादा का समय लगा। सुधार के बाद यह विमान दोपहर 2.50 बजे इंदौर पहुंचा। इसके बाद यहां से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए 3.50 बजे रवाना हुआ।


  • इस फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए यात्री सुबह 8 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे। फ्लाइट के लेट होने के कारण नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। यात्रियों में दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करने की मांग की। कंपनी में कुछ यात्रियों जिनकी आगे कनेक्टिंग फ्लाइट थी को दूसरी फ्लाइट में एडजस्ट किया। शेष यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प देते हुए शांत किया। इसी तरह कंपनी की शाम 4.25 बजे बेंगलुरु से इंदौर आकर 4.55 बजे वापस बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट भी डेढ़ घंटे से ज्यादा लेट रही।

    Share:

  • एक देश एक चुनाव तो एक नियम एक रोड क्यों नहीं, कांग्रेस के पास पहुंचे व्यापारी

    Tue Jun 9 , 2026
    मच्छी बाजार व पंढरीनाथ के व्यापारियों की मांग- छावनी की सडक़ 60 फीट की तो हमारी 80 फीट बनाने पर क्यों अड़े इंदौर। मास्टर प्लान की सडक़ों में एक स्थान पर 60 तो एक स्थान पर 80 फीट करने के मामले में व्यापारियों ने नगर निगम पर ही सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved