उज्जैन। पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन उज्जैन में स्थिति नियंत्रण में कही जा सकती है। हालांकि यहाँ मास्क की अनिवार्यता नहीं होने से खतरा मंडराता रहता है। कोरोना की चौथी लहर में अगस्त माह में लगातार रोज नए पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। कल रात में भी 185 नमूनों की जाँच रिपोर्ट आई और इसमें 3 लोग पॉजीटिव पाए गए। पॉजीटिव आए तीनों मरीज उज्जैन शहर के रहने वाले हैं। आर.आर. टीम के प्रभारी डॉ. रौनक एलची ने बताया कि शनिवार की शाम को भी 185 नमूनों की रिपोर्ट आई और इसमें 3 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं जो उज्जैन शहर के ही हैं। हालांकि कल दिनभर में किसी भी मरीज की छुट्टी नहीं हुई। इस वजह से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब फिर से 28 तक पहुँच गई है। उन्होंने कहा कि पॉजीटिव आ रहे कोरोना मरीजों में अभी तक कोई गंभीर लक्षण नहीं मिल रहे हैं। यही कारण है कि 28 सक्रिय मरीजों में से एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हैं और इन सभी का होम आईसोलेशन में उपचार चल रहा है। लोगों को कोरोना गाईड लाईन का पालन करना चाहिए।
उज्जैन। आज सुबह परेड की अंतिम रिहर्सल हुई और कल प्रभारी मंत्री दशहरा मैदान पर सलामी लेंगे, इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। समूचा देश आजादी की 75वीं वर्षगाँठ मना रहा है और घर-घर तिरंगा अभियान भी कल से शुरु हो चुका है और इसका दूसरा दिन है। कल दशहरा मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का […]
विस्तारीकरण का कार्य जारी…. लाईटिंग शो, रूद्रसागर में शुद्ध जल, बड़ा कम्युनिटी हॉल भी निर्माणाधीन उज्जैन। नया वर्ष 2022 उज्जैन के लिए तथा महाकाल मंदिर परिसर के लिए ऐतिहासिक सौगातों वाला होने जा रहा है तथा फरवरी मार्च माह में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के भव्य परिसर का शुभारंभ करने […]
अंग्रेज रूकते थे पहले महल के पास में-सिंधिया परिवार ने शुरु कराया मरम्मत का कार्य-मंदिर में होती है पूजा उज्जैन। कालियादेह महल वर्षों तक सिंधिया परिवार के संपत्ति विवाद में उलझा रहा और अब यहाँ सुधार कार्य शुरु हुआ है। हालांकि इसे बड़ा स्वरूप दिया जाएगा ऐसा नहीं लगता। फिलहाल तो यहाँ वीराना ही है […]
सावन में हर सोमवार नहीं मिलेंगे शीघ्र दर्शन के टिकिट-सिर्फ ऑनलाईन प्री बुकिंग करा चुके श्रद्धालुओं को ही महाकाल दर्शन के लिए प्रवेश मिलेगा उज्जैन। महाकाल की पहली सवारी वाले दिन गड़बड़ाई दर्शन व्यवस्थाओं से सबक लेते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दूसरी सवारी में इस तरह की रिस्क नहीं लेना चाहते। व्यवस्थाओं में […]