धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में हाजरा क्लीनिक में शुक्रवार देर रात आग लग गयी। आग की चपेट में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में अबतक अस्पताल के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत 6 मरीजों की मौत हो गयी। घटना करीब रात 2 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल गाड़ियों को आग बुझाने और रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग लगने के कई घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बताया कि शुक्रवार देर रात क्लीनिक से धुआं उठने लगा फिर एकाएक आग कि भीषण लपटों की जद में अस्पताल आ गया। जिसके बाद अपने कमरे में सो रहे डॉक्टर हाजरा पति-पत्नी घर से निकल भी नहीं सके। दम घुटने से दोनों की कमरे में ही मौत हो गयी। क्लीनिक में 25 मरीज भर्ती थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि 6 मरीज गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गयी। घटना में रेस्क्यू कर रहे डॉक्टर हाजरा के भांजे की भी मौत हो गयी।
नई दिल्ली (Delhi)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी (Former Chief Minister AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने राहुल गांधी (Anil Antony) पर जमकर निशाना साधा और […]
गाजियाबाद (Ghaziabad)। गाजियाबाद जिले में इस समय आवारा कुत्तों का आतंक (terror of stray dogs) बड़ी समस्या है। घरों के बाहर कुत्ते रहते हैं ऐसे में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों के घर से बाहर निकलने में डर लगा रहता है! जिले में सोमवार से मंगलवार के बीच 24 घंटे में 85 […]
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को 124 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (124 newly infected patients of corona) मिले हैं। इस दौरान एक कोरोना मरीज की मौत (death of a corona patient) हुई है। सूबे में वर्तमान में कोरोना के कुल 724 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 331 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल […]
सीहोरा (Sehora)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिला न्यायालय (Sehore District Court) ने बड़ा फैसला लेते हुए धोखाधड़ी करने वाले सांई प्रसाद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर को 170 साल की कैद और 9 लाख जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी के एक दोषी को 170 साल कैद की […]