इंदौर में 2 दिन बाद धूलभरी आंधियों के आसार इन्दौर। मौसम (weather) का मिजाज पश्चिम की गर्म हवाओं (winds) से सराबोर चल रहा है। इसी बीच केरल (kerala) में मानसून (monsoon) दस्तक को तैयार है। इंदौर में भी इसका असर रहेगा। 2 दिन बाद धूलभरी आंधियां चलेंगी तो 1 जून के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार भी रहेंगे।
इस बार नौतपा की शुरुआत ठंडी रही। 3 दिन बीतने के बाद अब मौसम (weather) में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो कल दोपहर बाद 2 दिन धूलभरी आंधी इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में महसूस की जाएगी। वहीं 1 जून के बाद तापमान में 2 डिग्री का उछाल आएगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो केरल (kerala) में मानसून (monsoon) दस्तक देने को तैयार है और 10 जून के बाद मानसून की हलचल मालवा-निमाड़ में भी शुरू हो जाएगी। यानी इस बार मानसून (monsoon) समय पर आ रहा है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम हवाओं की रफ्तार को देखते हुए मानसून (monsoon) में बाधा आने से इनकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान में दिन का तापमान 38.3 डिग्री चल रहा है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है, वहीं रात का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। 1 सप्ताह से रफ्तारभरी हवाओं में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जो हवा 35/40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी वह 29 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर आ गई है।
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या करने की कोशिश की, क्योंकि उसकी सास ने उससे खाना बनाने को कह दिया था। मामला जिले के ठाठीपुर थाना इलाके के आंबेडकर कालोनी का है। यहां रहने वाली एक महिला ने खुद को मारने के चूहे की दवा खा ली, क्योंकि […]
इंदौर में आज से ऑक्सीजन की सप्लाय सुधरेगी, स्थानीय प्लांटों से भी मिल रहे हैं सिलेंडर, विजयवर्गीय ने भी करवाई 600 की जुगाड़, भिलाई से शाम को आएगा इंदौर। एक तरफ जहां मरीजों (Patients) को अस्पतालों (Hospitals) में भर्ती करवाने, उसके बाद इंजेक्शन और साथ में ऑक्सीजन (Oxygen) की मारामारी चल रही है। दो […]
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी द्वारा नगर पालिक निगम इंदौर के द्वारा ग्रीन बॉण्ड पब्लिक इश्यू का लिस्टिंग समाहरोह में बेल बजा कर शुभारंभ किया। उक्त आयोजन भोपाल में हुआ, जिसमें प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन और आवास नीरज मंडलोई भी मौजूद […]
पदाधिकारियों ने कहा- अपने हिसाब से पार्टी चलाना चाहते हैं मंडल अध्यक्ष, इसलिए नहीं बैठ रही थी पटरी इन्दौर। चुनाव (election) के पहले भाजपा (bjp) ने भले ही रूठे नेताओं को मनाना शुरू कर दिया है, लेकिन उन नेताओं पर भी निगाह रखी जा रही है, जो वर्तमान में पद लेकर घर बैठ गए हैं। […]