भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मंंत्रालय में पटरी से उतरी व्यवस्थाएं, कर्मचारी खफा

  • स्टेशनरी के लिए परेशान हो रहे विभाग गर्मी में कूलरों में नहीं भर रहा पानी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रालय (बल्लभ भवन)में व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही हैं। जिससे कर्मचारियों में दबी जुवान विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं। चूंकि मंत्रालय में व्यवस्थाओं का जिम्मा सामान्य प्रशासन विभाग के पास है। इसलिए कोई कर्मचारी खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा है। गर्मी शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक मंत्रालय मे कूलरों में पानी नहीं है। विभागों के कर्मचारी लंबे समय से स्टेशनरी के लिए परेशान हो रहे हैं। ज्यादातर विभाग स्टेशनरी के लिए विभागाध्यक्ष कार्यालयों पर
निर्भर हैं। मौजूदा स्थिति में मेंं मंत्रालय में तीन भवनों में फैला हुआ है। जिनमें से नव निर्मित एनेक्सी एक और दो का भवन पूर्णत वातानाकूलित (एसी)है। जबकि गर्मी में पुरानी बिल्डिंग में कर्मचारी अभी भी कूलरों के भरोसे हैं। मंत्रालय कर्मचारियों के अनुसार अभी तक गर्मियों में कूलरों में पानी भराने के लिए कर्मचारियों को ठेके पर रखा जाता था। जिसकी प्रक्रिया मार्च में ही पूरी हो जाती थी, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग मई में भी कूलरों में पानी नहीं भरवा पा रहा है। जिससे गर्मी में कर्मचारियों का बुरा हाल है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की इस परेशान को लेकर कतई गंभीर नहीं है। मंत्रालय में कर्मचारी संगठन की मान्यता निरस्त होने के बाद कर्मचारियों की मांग भी ठीक ढंग से नहीं उठ पा रही है। इस वजह से अधिकारी और विभाग कर्मचारियों के साथ ठीक से न्याय भी नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में चर्चा के लिए मंत्रालय की अधीक्षण एवं उपसचिव माधवी नागेन्द्र से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे दूरभाष पर भी उपलब्ध नहीं हो सकीं।


अफसरों के कमरों में एसी
मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग में पहली से लेकर पांचवी मंजिल तक अभी भी विभागों का कामकाज होता है। पांचवी मंजिल पर सभी कक्षों में एसी की व्यवस्था है। जबकि पहली से चौथी मंजिल तक सिर्फ अफसरों के कक्षों में एसी है। विभागीय कार्यालय, जहां कर्मचारी बैठते हैं, वहां कूलर हैं, लेकिन पानी नहीं है।

पुताई और रिनोवेशन पर फोकस
मंत्रालय कर्मचारियों ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों का जोर पुताई और रिनोवेशन पर ज्यादा है। अब साल में दो बाद पुताई होने लगी है। साथ ही बाथरूम को तोड़कर नया बनाने का काम भी चल रहा है। इसके विपरीत विभागों में स्टेशनरी की आपूर्ति पर जीएडी के अफसरों का ध्यान नहीं है।

सामान्य प्रशासन विभाग पूरी व्यवस्थाएं देखता है। सामान्यत: अप्रैल के शुरूआत में ही मंत्रालय में कूलर में पानी भरने की व्यवस्था से लेकर अन्य अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर ली जाती है। इस बाद देरी होने से कर्मचारी गर्मी में परेशान हो रहे हैं। कूलर हैं, पर पानी भरने के लिए कोई नहीं है। हम वरिष्ठ अफसरों से चर्चा करके इसका समाधान निकलवाने की कोशिश कर रहे हैं।
सुभाष वर्मा, कर्मचारी नेता, मंत्रालय

Share:

Next Post

आजीविका मिशन से 23 ब्लॉक समन्वयक को दिखाया बाहर का रास्ता

Fri May 12 , 2023
भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने 23 ब्लॉक समन्वयकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया गया कि जिन लोगों को बाहर निकाला है, उनकी नियुक्तियां भर्ती दस्तावेजों के आधार पर की गई थीं। अन्य को भी बाहर किया जा सकता है। आजीविका मिशन में 405 ब्लॉक […]