उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Ujjain में महाअभियान के लिए Vaccine के 1 लाख डोज माँगे

  • 25 और 26 अगस्त को पूरे प्रदेश समेत जिले में भी व्यापक पैमाने पर लगेगी वैक्सीन-शाम तक दोनों दिन का टारगेट हो जाएगा फायनल

उज्जैन। 21 जून के बाद पूरे प्रदेश में राज्य शासन और स्वास्थ्य विभाग 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाएगा। उज्जैन में भी अभियान के दो दिनों में बड़े पैमाने पर लोगों को वैक्सीन के डोज लगेंगे। इस अभियान के लिए उज्जैन हेतु 1 लाख वैक्सीन के डोज अतिरिक्त मांगे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 21 जून को पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन का टारगेट जल्द पूरा करने के लिए पूरे सप्ताह वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया था। इस अभियान में उज्जैन जिले में रिकार्ड बनाते हुए एक ही दिन में 1 लाख 6 हजार से ज्यादा टीके लोगों को लगाए गए थे। उस दिन उज्जैन टीकाकरण अभियान में पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा था। हालांकि 21 जून के बाद से लेकर पूरे जुलाई महीने में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की हवा निकल गई थी। महाअभियान के बाद पूरे प्रदेश में मांग के अनुरूप वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। हालांकि पिछले एक पखवाड़े से स्थिति सुधरी है। इधर एक दिन पहले राज्य शासन ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में उसी तरह के वैक्सीनेशन महाअभियान की घोषणा की है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.सी. परमार ने बताया कि यह अभियान 25 और 26 अगस्त को जिले में चलेगा। पूर्व महाअभियान की तरह इस बार भी व्यापक तैयारियाँ की जा रही है। आगामी महाअभियान के लिए हमने उज्जैन जिले के लिए वैक्सीन के 1 लाख अतिरिक्त डोज की मांग की है। आज भी इस अभियान को लेकर वीसी के जरिये चर्चा होगी और शाम तक दो दिन के अभियान का प्रारूप सामने आ जाएगा। आज भी जिले में 27 सेंटरों पर टीकाकरण होगा। इसमें सिर्फ कोविशील्ड का पहला और दूसरा डोज लोगों को लगाया जाएगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी 46 सेंटर बनाए गए हैं। अभी तक पूरे जिले में 11 लाख 24 हजार 613 लोगों को पहला डोज तथा 2 लाख 74 हजार 633 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है।

Share:

Next Post

कल रक्षाबंधन की बड़ी पूर्णिमा, महाकाल में सवा लाख लड्डूओं का भोग लगेगा

Sat Aug 21 , 2021
श्रृंगार के बाद पुजारी परिवार की ओर से बाँधी जाएगी पहली राखी-श्रद्धालुओं द्वारा भेजी गई राखियाँ उज्जैन। महाकाल मंदिर में कल तड़के रक्षाबंधन के अवसर पर भस्मारती में भगवान को परंपरा अनुसार लड्डुओं का महाभोग लगाया जाएगा। इसके बाद पुजारी परिवार की ओर से भगवान महाकाल को सबसे पहले राखी बाँधी जाएगी। महाकाल में हर […]