इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भार्गव बूथ सम्मेलन में तो शुक्ला पहुंचे देवताओं से जीत की मन्नत मांगने

इंदौर। मतदान (vote)और मतगणना (counting of votes) के बीच लंबी खेंच होने के चलते अब दोनों ही दलों के नेता अपने-अपने नियमित कार्यक्रमों में जाने लगे हैं। भार्गव (Pushyamitra Bhargava) अभी इंदौर में ही हैं तो उन्होंने पार्टी संबंधी गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया है, वहीं शुक्ला (Sanjay Shukla) देवदर्शन को निकल गए हैं। कल वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन रखा गया था। इस दौरान बूथ अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इस इकाई के सभी पदाधिकारियों को मंच पर बिठाया गया था और वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर नीचे बैठे हुए थे।


नीचे बैठने वालों में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, सत्यनारायण सत्तन, पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा, गोविंद मालू, महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, सेम पावरी एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य, पूर्व पार्षद टीनू जैन, जयदीप जैन आदि मौजूद थे। वार्ड अध्यक्ष मुकेश खाटवा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 6 में सभी बूथ अध्यक्षों ने बड़ी मेहनत से काम किया है और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है। भार्गव ने भी सभी से कहा कि भाजपा में चुनावी तैयारियां सतत चलते रहती हैं। अभी नगर निगम चुनाव थे और अब अगले साल विधानसभा चुनाव हैं, उसके लिए हम सभी को अभी से जुट जाना है, ताकि प्रदेश में फिर से भारी बहुमत से हमारी सरकार बने। भार्गव के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं ने भी बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान वार्ड के कार्यकर्ता और चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी भी मौजूद थे।

महाकालेश्वर से शुरू हुए देवदर्शन

 महापौर प्रत्याशी एवं विधायक संजय शुक्ला सभी वार्डों के प्रत्याशियों का सम्मेलन कर देवदर्शन को रवाना हो गए हैं। उन्होंने सबसे पहले उज्जैन में अपनी पत्नी अंजली शुक्ला के साथ महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद वे शिर्डी पहुंच गए और वहां सांईबाबा के दर्शन किए। इसके साथ ही शनि शिंगणापुर में भी उन्होंने शनिदेव का अभिषेक किया। आज वे नासिक के त्रयम्बकेश्वर में हैं और वहां दर्शन कर अभिषेक करेंगे। इसके बाद वे शाम तक इंदौर आएंगे और फिर 15 तारीख को होने वाले कांग्रेस के भव्य आयोजन की तैयारियों में जुट जाएंगे। 15 तारीख को वे कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों और वार्ड के कार्यकर्ताओं को भोज दे रहे हैं। कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगेे। इस दौरान 17 जुलाई को होने वाली मतगणना के बारे में भी रणनीति तैयार की जाएगी।

Share:

Next Post

बढ़ते कोरोना के चलते आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लगाएंगी वैक्सीन

Wed Jul 13 , 2022
नगर निगम के 19 झोन सहित स्कूलों में भी व्यवस्था इंदौर।  एक्सपायरी डेट के करीब पहुंच चुकी 2,000 से अधिक वैक्सीन (Vaccine) आज बचा ली जाएंगी। विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं (Asha workers) को घर-घर जाकर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को टीके लगाने की समझाइश दी है। वहीं नगर निगम (Municipal Corporation) के […]