इंदौर न्यूज़ (Indore News)

200 मंदिरों में बनने लगी आकर्षक रंगोली

शहर भर में सफाई के बाद आज

इंदौर। धर्म स्थलों की सफाई का अभियान कल किया गया और आज 200 मंदिरों में आकर्षक रांगोली बनाई जा रही है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई (Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan Tai) के साथ सांसद, विधायक और अन्य भाजपा कार्यकर्ता राजवाड़ा से लेकर हरसिद्धी-विद्या धाम में आयोजित रांगोली कार्यक्रमों में मौजूद रहे। सबसे बड़ी और आकर्षक रांगोली एरोड्रम रोड स्थित विद्याधाम में बनाई गई है। आज दिनभर रांगोली बनाने का अभियान धर्म स्थलों पर चलेगा।


पिछले कई वर्षों से ताई के आव्हान पर महानगर विकास परिषद् और अहिल्या उत्सव समिति (Metropolitan Development Council and Ahilya Utsav Samiti) द्वारा यह दो दिवसीय आयोजन किया जाता है। दीपावली से पहले सभी धर्म स्थलों की साफ-सफाई की जाती हैऔर फिर अगले दिन रांगोली बनाई जाती है। कल सुबह से लगभग 200 छोटे-बड़े मंदिरों के परिसरों में साफ-सफाई की गई। सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। संस्था के मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मूंदड़ा ने बताया कि इस बार भी विधानसभावार ये आयोजन किया गया और संबंधित विधायकों और कार्यकर्ताओं ने ये जिम्मेदारी संभाली, तो रांगोली बनाने का काम महिला कार्यकर्ताओं ने किया। इस पूरे अभियान के लिए सुधीर देडग़े और ज्योति तोमर को संयोजक बनाया गया है। आज सबसे पहले राजवाड़ा पर रांगोली बनाई गई। उसके बाद हरसिद्धी और फिर विद्या धाम ताई-सांसद और विधायक पहुंचे। ताई ने धर्म स्थलों की स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया और कहा कि मंदिरों से निकलने वाले चढ़ाए हुए हार-फूल से धूपबत्ती बनाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाए, जिससे गरीब महिलाओं को रोजगार हासिल हो सके। विद्या धाम मंदिर प्रांगण में सबसे बड़ी आकर्षक रांगोली बनाई गई है, जिसकी जिम्मेदारी पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने ली। उनके साथ विधानसभा 1 के सभी पार्षद, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया।

Share:

Next Post

एमआर-4 में बाधक लक्ष्मीबाई नगर बस्ती हटेगी

Sat Oct 22 , 2022
118 परिवारों को फ्लेट देंगे इंदौर। एमआर-4 (MR-4) में बाधक बन रही लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने की बस्ती हटाए जाने की तैयारी चल रही है। इसी के चलते निगम टीम (Nagar Nigam Team) वहां पहले सर्वे कर चुकी है, जिसमें करीब 118 से ज्यादा परिवार रहते हैं, जिन्हें अब प्रधानमंत्री आवास योजना के […]