उमरिया। उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park) में गांधी जयंती 2 अक्टूबर के दिन एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। यहाँ की मशहूर हथिनी अनारकली (elephant anarkali) ने मादा शावक को जन्म दिया है। नन्हा मेहमान पूरी तरह से स्वस्थ है। पार्क प्रबंधन ने नवजात मादा हाथी (female elephant) शावक का नाम “गायत्री” रखा है। नेशनल पार्क में नये मेहमान के आने पर वन्य-जीव प्रेमियों ने खुशी जताई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved