जिले की खबरें देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

कांग्रेस को जबरजस्त झटका, बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाजपा में शामिल

खरगोन! खंडवा लोक सभा उप चुनाव (Khandwa Lok Sabha by-election) में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर हो रही है भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नही छोड़ना चाहती है भाजपा के रणनीतिकारों ने कांग्रेस को जबरजस्त झटका (Big blow to Congress) दिया और खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक सचिन बिरला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्मुख  एक जन सभा में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों गये!


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर समाज के ग्राम ढकलगाव में सभा को संबोधित किया तभी से गुजर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एक रणनीति बनाई और कांग्रेस विधायक सचिन बिरला को भाजपा में शामिल कर लिया  गुर्जर वोटरों को साधने केे लिए बड़ी चाल चली है। सचिन बिरला भी गुर्जर समाज से आते हैं। बड़वाह विधानसभा में बड़ी संख्या में गुर्जर वोटर है। ऐसे में उनके कांग्रेस छोडऩे से पार्टी की मुश्किले बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि 2018 में सचिन बिरला 30,500 हजार वोटरों से चुनाव जीतकर विधायक चुने गए थे। उन्होंने भाजपा के तीन बार के विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी को हराया था। 2013 में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से सचिन बिरला ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और उसके बाद से ही वह सुर्खियों में आए थे।
Share:

Next Post

भारत-पाक क्रिकेट मैच के मद्देनजर उज्जैन में पुलिस का फ्लेग मार्च

Sun Oct 24 , 2021
उज्जैन।रविवार रात्रि 8 बजे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ भारत-पाकिस्तान के बीच क्रि केट मैच (Cricket match between India and Pakistan) के मद्देनजर शहर के संवेदनशील मौहल्लों में फ्लेग मार्च (Flag march in the mohallas) किया। फ्लेग मार्च पैदल एवं सशस्त्र किया गया। एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया कि एएसपी अमरेंद्रसिंह […]