आचंलिक

परिषद की महिला अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा और कांग्रेस की नजर

  • वार्ड 8,9,10 मे चुनावी घमासान,जनता को रिझाते दिख रहे हैं उम्मीदवार

माकड़ोन। नगर परिषद अध्यक्ष का पद अजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण ओर अप्रत्यक्ष रूप से अध्यक्ष को पार्षद चुनेंगे, ऐसे में नगर के वार्ड क्रमांक-8,9,10 मे अध्यक्ष के दावेदारों के बीच चुनावी घमासान जारी है। कांग्रेस से पूर्व परिषद अध्यक्ष कैलाश मालवीय, युवा नेता कमल जाल, प्रेम मिस्त्री, मुकेश जाल, सेवाराम मालवीय की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगीं हुई है। समाज में लंबे समय से सक्रिय इन नेताओं की पत्नी और माता चुनाव लड़ रही हैं। इनके दो मुकेश जाल और सेवाराम मालवीय निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं भाजपा से गोकुल मिस्त्री, धर्मेन्द्र चौहान, कन्हैयालाल सब्जी की पत्नियाँ चुनाव मैदान में है जो भाजपा खेमे से अध्यक्ष की दावेदार हैं। इन वाडों में चुनावी माहौल की रंगत जमती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस के सभी नेता अपनी चुनावी चाल चल रहे हैं। कोई अपने विकास कार्यों के बल पर वोट मांग रहा है तो कोई समस्याओं को हल करवाने और योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कर रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की नजर इन वार्डों में लगी हुई है। महिला अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने की कोशिश दोनों ही राजनैतिक दलों के द्वारा की जा रही है। साथ ही इन वार्डों से दोनों ही संगठनों के बागी भी डटकर मुकाबला करते नजर आ रहे हैं।


केवल वार्ड 10 को छोड़कर 8, 9 में कुल चार निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। नगर परिषद के चुनाव में सर्वाधिक 5 उम्मीदवार वार्ड क्रमांक- 9 में चुनाव लड़ रहे हैं। इन वार्डों में पार्षदी दौड़ में कई नेता पार्षद से नगर परिषद अध्यक्ष का रास्ता तय करने का सपना देख रहे हैं। सपने को साकार करने के लिए जी जान से जन-समर्थन जुटाने में लगे हैं। अपनी पत्नियों और परिजनों को चुनावी मैदान में उतारकर दोनों दलों के नेता अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। इन वार्र्डों के परिणाम चौंकाने वाले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवारों के द्वारा भी एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। चुनाव लडऩे वाले सभी नेता अपनी जीत का भरोसा दिला रहे हैं। पार्षद चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं साथ ही विकास कार्य करवाने का वादा जनता से कर रहे हैं। चुनावी प्रचार प्रसार चरम पर पहुंचता जा रहा है। उम्मीदवार घर-घर पहुंच कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share:

Next Post

हर पल जाम का कारण बन रहा है अतिक्रमण

Sun Jul 3 , 2022
नई परिषद इससे निजात दिला पाएगी या और अधिक बढ़ेगा नलखेड़ा। किसी भी नगर अथवा शहर के विकास का एक सुनियोजित प्लान होना अतिआवश्यक हो गया है। ऐसे में अतिक्रमण मुक्त नगर होना एक बड़ी आवश्यकता हो गई है। अभी तक अतिक्रमण हटाने के सरकार के निर्देशों को कागज का टुकड़ा समझकर फेंका गया है। […]