चुनाव 2024 बड़ी खबर राजनीति

BJP ने वरुण गांधी समेत कई बड़े नेताओं के काटे टिकट, जानें राहुल के सामने किसे उतारा?

नई दिल्‍ली (New Delhi)। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए भाजपा नेतृत्व (BJP leadership)ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची (5th List) में कई बड़े बदलाव (major changes)किए हैं। इसमें कई दिग्गज नेताओं (veteran leaders)की छुट्टी कर दी गई है, वहीं पार्टी ने कई नए चेहरों पर भी दांव लगाया है। तीन सीटों पर घोषित उम्मीदवारों द्वारा चुनाव लड़ने से मना करने के बाद वहां नए चेहरे दिए गए हैं। जिन प्रमुख नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है उनमें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, रामायण धारावाहिक के राम अरुण गोविल और कुछ घंटे पहले पार्टी में शामिल हुए नवीन जिंदल व रंजीत चौटाला हैं। वायनाड से पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को उतारा है।

मेनका गांधी पर एक बार फिर भरोसा जताया


जिन प्रमुख नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारा गया है उनमें पार्टी ने मेनका गांधी पर एक बार फिर भरोसा जताया है, लेकिन उनके बेटे वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। कुछ घंटे पहले चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद के विधायक अतुल गर्ग को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया गया है, जबकि लोजपा से इस बार भाजपा के कोटा में आई नवादा सीट से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर उम्मीदवार होंगे।

सीता सोरेन को दुमका से टिकट

पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में सत्यदेव पचौरी की जगह रमेश अवस्थी को और बदायूं में संघमित्रा मौर्य की जगह दुर्विजय सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। झारखंड में हाल में पार्टी में शामिल हुई सीता सोरेन को दुमका से टिकट दिया गया है। पीलीभीत में वरुण गांधी की जगह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उतारा गया है, जबकि बरेली में पूर्व मंत्री संतोष गंगवार की जगह छत्रपाल सिंह गंगवार चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा में भाजपा ने कई अहम बदलाव करते हुए कुछ घंटे पहले पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के दो बार सांसद रहे नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से और निर्दलीय विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रणजीत चौटाला को हिसार से टिकट दिया गया है। रणजीत चौटाला आज ही भाजपा में शामिल हुए थे। वह पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे और ओमप्रकाश चौटाला के भाई हैं। चौधरी वीरेंद्र सिंह और उनके बेटे सांसद बृजेंद्र सिंह के भाजपा से जाने के बाद पार्टी को हिसार सीट पर एक मजबूत उम्मीदवार की जरूरत थी जिसको रणजीत चौटाला के जरिए भर गया है।

UP में BJP ने 13 में से नौ सीटों पर उतारे नए चेहरे, क्यों बड़ा बदलाव?

भाजपा ने बिहार में अपने कई प्रमुख नेताओं पर फिर से भरोसा जाता है इनमें रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, आरके सिंह, राधा मोहन सिंह प्रमुख हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट पर राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर रामायण धारावाहिक के राम अरुण गोविल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को उम्मीदवार बनाया है, ताकि लिंगायत समुदाय को एक बार फिर अपने साथ पूरी ताकत से जुटाया जा सके। मौजूदा सांसद अनंत हेगड़े का टिकट कटा है।

संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा भी मैदान में

ओडिशा में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आज घोषित 18 उम्मीदवारों की सूची में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी उपाध्यक्ष बैजनाथ पांडा, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा के नाम शामिल है। पश्चिम बंगाल में हाल में पार्टी में फिर से लौटे अर्जुन सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है, जबकि कृष्णा नगर सीट से राजमाता अमृता राय को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा में हाल में शामिल हुए तापस राय को कोलकाता उत्तर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को बशीर हाट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची में 111 उम्मीदवारों की घोषणा की है इनमें तीन वह सीटें शामिल है जिनके उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इनमें सांबरकंठा, बाराबंकी और बड़ोदरा शामिल है। इसके पहले पार्टी चार सूचियां में 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Share:

Next Post

भारत के साथ व्यापार शुरू करना चाहती है पाकिस्तान की नई सरकार, दिए ये संकेत

Mon Mar 25 , 2024
इस्‍लामाबाद (Islamabad) । पाकिस्तान (Pakistan ) के बाजारों में भी अब भारत (India) के साथ बेहतर रिश्ते होने की मांग उठने लगी है। हाल ही में पाकिस्तान की नई सरकार ने संकेत दिए हैं कि भारत के साथ व्यापार (Business) दोबारा शुरू किया जा सकता है। हालांकि, कब तक रिश्ते सामान्य होंगे या कब तक […]