इंदौर न्यूज़ (Indore News)

नगर परिषद में 5 पर भाजपा तो 2 पर कांग्रेस फहरा सकती है विजय का परचम

  • 255 नगर परिषदों पर एकसाथ होंगे चुनाव, अध्यक्ष को लेकर होगी चर्चा

इन्दौर। जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव निपटने और आज जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस नगर पंचायतों के अध्यक्ष का चुनाव कराने में भिड़ गई है। फिलहाल कुछ नगर परिषदों में भाजपा के अध्यक्ष बनते दिख रहे हैं तो कुछ में कांग्रेस के।

अभी सरकार की ओर से इनके निर्वाचन की तारीख नहीं आई है। प्रत्येक नगर परिषद में 15 सदस्य पार्षद है। इनमें कुछ बागी, निर्दलीय तो कुछ कांग्रेस और भाजपा के हैं। भाजपा दावा कर रही है तो 8 में से 8 ही नगर परिषद पर वह अपना अध्यक्ष बनाएगी तो कांग्रेस भी पीछे नहीं है। हालांकि जो परिणाम आए हैं, उसमें भाजपा सांवेर, महूगांव, मानपुर, देपालपुर, मानपुर, राऊ में आगे हैं। वहीं दो नगर परिषद गौतमपुरा और हातोद में कांग्रेस के सर्वाधिक सदस्य चुनाव जीते हैं।


परिषद में ये है सदस्यों का गणित
सांवेर में भाजपा के पास 10 तो कांग्रेस के पा 4 और एक भाजपा के बागी के पास सीट है। गौतमपुरा में 7 भाजपा तो कांग्रेस के पास 8 सीट है वहीं बेटमा में 7 सीटें भाजपा के पास है तो 6 सीटें कांग्रेस के पास है यहां 2 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं, लेकिन वे भाजपा के बागी है जो भाजपा के पक्ष में आ सकते हैं। महूगांव में 19 सीटें भाजपा, 3 सीटें कांग्रेस तो 1 निर्दलीय तथा एक सीट पर टाई हो चुका है। मानपुर में भाजपा के पास 9 सीटें, कांग्रेस के पास 3 सीटें और 3 सीटें भाजपा के बागियों के पास हैं जो निश्चित भाजपा को मिलेगी। देपालपुर में मुकाबला कड़ा है, जहां 7 सीटें भाजपा के पास है और 6 सीटें कांग्रेस के पास।

यहां भाजपा के दो बागी है जो किस करवट बैठते हैं, ये तो समय ही बताएगा, लेकिन भाजपा इन्हें अपने पक्ष में बिठाने का दावा कर रही है। हातोद में कांग्रेस के पास ज्यादा सीटें हैं, लेकिन भाजपा के 2 बागी अगर वर्तमान 6 सदस्यों के साथ समर्थन दे देंगे तो यहां भाजपा का अध्यक्ष बन सकता है, क्योंकि भाजपा के पास 8 सदस्य हो जाएंगे और कांग्रेस के पास 7 ही रह जाएंगे। राऊ विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है और यहां उसके पास 12 सीटें हैं। हालांकि अभी तारीख नहीं आई है, लेकिन दोनों ही पार्टियों की गतिविधि शुरू हो गई है।

इंदौर में इन्हें बनाया है पर्यवेक्षक

  • हातोद नगर परिषद – हरिनारायण यादव
  • गौतमपुरा नगर परिषद – सरदार मेढ़ा
  • बेटमा नगर परिषद – देवेन्द्र पटेल
  • महूगांव नगर परिषद -शैलेश दुबे
  • मानपुर नगर परिषद – सुभाष पटेल
  • देपालपुर नगर परिषद – विनोद शर्मा,
  • सांवेर नगर परिषद – नागरसिंह चौहान
  • राऊ नगर परिषद – सुभााष कोठरी
Share:

Next Post

2023 के हिसाब से काम में जुट जाओ

Fri Jul 29 , 2022
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की नए पार्षदों को सीख अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा समय दो, आम लोगों के कामों को प्राथमिकता से पूरा करो इन्दौर। अब आप लोगों को जो काम करना है, वह 2023 के विधानसभा चुनाव के हिसाब से ही करना है, ताकि पार्टी को इसका फायदा मिले। लोगों के बीच […]