इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भाजपाई पहलवानों ने दिया कांग्रेस को टेंशन, अब 15 के बाद जारी होगी सूची

नई दिल्ली। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में तीन केन्द्रीय मंत्री सहित सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतार दिया है, जिसको लेकर कांग्रेस को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है। 5 अक्टूबर को समाप्त होने वाली जनआक्रोश यात्रा के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करने वाली थी, लेकिन अब बदली रणनीति के तहत कांग्रेस नवरात्रि पर 15 अक्टूबर के बाद अपनी सूची जारी करेगी। भाजपा दिग्गजों को कांग्रेस अब उन्हीं के इलाकों में घेरेगी।

100 नामों पर सहमति
कांग्रेसी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कल हो रही है, जिसमें पहली सूची के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। पार्टी में लगभग सौ नामों पर सहमति बन चुकी है, जिनके नाम केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजे जा चुके हैं। इन नामों में 50 फीसदी वे सीटें भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस के विधायक हं।


15 से 20 विधायकों के कट सकते हैं नाम
कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन से पहले कई बार सर्वे कराया है। दिल्ली में हुए सर्वे के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सभी सीटों पर सर्वे कराया। इन सर्वे के आधार पर ही टिकटों का चयन किया गया है। बताया जा रहा है कि सर्वे में 15 से 20 ऐसे विधायक हैं, जिनके बारे में नकारात्मक सर्वे आया है और इन विधायकों के टिकट कटने की पूरी संभावना है।

Share:

Next Post

अलर्ट: Google बंद कर रहा जीमेल का यह 10 साल पुराना फीचर, जानें इसके बारे में सबकुछ

Mon Oct 2 , 2023
नई दिल्ली। यदि आप भी जीमेल इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। गूगल अपने Gmail के 10 साल पुराने एक फीचर को बंद करने जा रहा है। गूगल जीमेल के बेसिक HTML व्यू को खत्म करने जा रहा है। इसकी शुरुआत जनवरी 2023 से होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि […]