देश

कर्नाटक में उम्‍मीदवारों के नाम पर मुहर लगाना कांग्रेस के लिए चुनौती, मंत्रियों ने अपने बेटे-दामाद के नाम बढ़ा रहे आगे

नई दिल्‍ली (New Delhi)। कांग्रेस (Congress)की तरफ से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)के उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही सामने आ सकती है। इससे पहले खबरें हैं कि पार्टी कर्नाटक में उम्मीदवारों (party candidates in karnataka)के नाम पर अंतिम मुहर (final seal)लगाने में परेशानियों (troubles)का सामना कर रही है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि कर्नाटक कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव लड़ने से झिझक रहे हैं। इतना ही नहीं वे अपने रिश्तेदारों के नाम आगे करते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान संभव है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धारमैया कैबिनेट के कई मंत्रियों की तरफ से चुनाव लड़ने में झिझक कांग्रेस आलाकमान की परेशानियों का सबब बन रही है। हालांकि, संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सीईसी एक-दो दिन में कर्नाटक से 12-14 नामों का ऐलान कर सकती है।

चुनावी मैदान में नहीं आना चाहते नेता?

रिपोर्ट के अनुसार, कई मंत्री चुनाव लड़ने से बचते नजर आ रहे हैं। इनमें एचसी महादेवप्पा, सतीश जरकिहोली, केएच मुनियप्पा, बी नागेंद्र, कृष्णा गौड़ा, ईश्वर खंडारे और एचके पाटिल का नाम सामने आ रहा है। खबर है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश मानने के बजाए ये मंत्री रिश्तेदारों के नाम आगे कर रहे हैं।

पार्टी आलाकमान रिश्‍तेदारों को उतारने के मूड में नही

कहा जा रहा है कि रिश्तेदारों के नाम आगे बढ़ाकर उनकी जीत सुनिश्चित करने का वादा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी आलाकमान रिश्तेदारों को उतारने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। कहा जा रहा है कि पार्टी खासतौर पर महादेवप्पा और मुनियप्पा को मैदान में उतारना चाहती है। अब एक ओर जहां महादेवप्पा बेटे सुनील बोस के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं, मुनियप्पा दामाद को उतारना चाहते हैं।

खास बात है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद का कनहा है कि सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहचान कर ली गई है और बैठक के बाद नामों का ऐलान किया जाएगा।

रायबरेली से डेब्यू करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा?

खबरें हैं कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा का रुख करने के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, अब तक इसे लेकर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, अटकलें हैं कि राहुल गांधी यूपी की ही अमेठी सीट के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

Share:

Next Post

AMAZON

Thu Mar 7 , 2024
https://amzn.to/3TqpkkG