देश

जमीन हड़पने के लिए चीन का 14 देशों से विवाद

नेपाल, भूटान, सिक्किम, लद्दाख और अरुणाचल की जमीनों पर भी  कब्जा करना चाहता है चीन

नई दिल्ली। चीन (Chin) की सीमा भारत (India) ही नहीं 14 देशों से लगती है और हर देश कीे सीमा को लेकर चीन का विवाद चल रहा है और सीमा से लगी  सभी देशों की जमीन में घुसपैठ कर रहा है।

चीन की विस्तारवादी नीति को फाइव फिंगर पॉलिसी (Five finger policy to China’s expansionist policy) के नाम से जाना जाता है। चीन अब तक तिब्बत, तुर्कीस्तान, इनर मंगोलिया के साथ ही हांगकांग और मकोका पर भी कब्जा कर लिया है। अब उसका अगला निशाना भारत का अरुणाचल प्रदेश सिक्किम है। इसके साथ ही चीन नेपाल, भूटान, श्रीलंका पर भी कब्जा करने की योजना बना रहा है।  हालांकि इन देशों को वह पहले से ही आर्थिक रूप से गुलाम बना चुका है।

भारत की 43180 वर्ग किमी जमीन पर कब्जा

कल पहली बार केन्द्र सरकार ने स्वीकार किया कि चीन ने भारत की 43 हजार 180 किमी जमीन पर कब्जा किया है। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधर ने लोकसभा में बताया कि चीन ने लद्दाख में 38 हजार किमी एरिए पर कब्जा किया है, जबकि पाक कब्जे वाले कश्मीर की 5180 वर्ग कि.मी. जमीन भी पाक ने चीन को दे दी है। इसे मिलाकर चीन भारत की 43180 किमी जमीन पर कब्जा कर चुका है।

सेना पर राहुल के बयान को लेकर हंगामा

राहुल गांधी के सेना के पिटाई वाले बयान को लेकर बवाल मच गया है। भाजपा के कई नेताओं ने इसे शर्मनाक बताया। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अपने सैनिकों की पिटाई करने वाले राहुल गांधी को शर्म आना चाहिए। अब देश की जनता को उनकी पिटाई करना चाहिए।

राहुल जी यह नेहरू का नहीं मोदी का भारत है

केन्द्रीय मंत्री राजवर्धनसिंह राठौर ने राहुल के बयान पर कहा कि यह नेहरू का भारत नहीं, जिनके शासन में चीन ने जमीन हथियाई थी। यह मोदी का भारत है। चीन क्या कोई भी देश एक इंच जमीन लेने की हिमाकत नहीं कर सकता।

Share:

Next Post

NGO की टीम प्रवासी सम्मेलन के दौरान करेगी यातायात टीम की मदद

Sat Dec 17 , 2022
महापौर भार्गव ने की ट्रैफिक डीसीपी जैन से बात पुलिस कमिश्नर, यातायात विभाग, महापौर और एनजीओ की बैठक इंदौर। प्रवासी भारतीय सम्मेलन (Pravasi Bharatiya Sammelan) के दौरान आने वाले प्रवासी भारतीयों के सामने शहर के यातायात (Traffic) को लेकर एक अच्छी छवि बनाने के लिए शहर के महापौर कोशिश कर रहे हैं। नगर निगम के […]