जीवनशैली

फल खाएं और Immunity पॉवर बढ़ाए, विषाक्त पदार्थ शरीर से भगाएं


कोरोना काल में शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। जब बात शरीर स्वस्थ शरीर की आती है तो सिर्फ बाहर से नहीं बल्कि अंदर से भी साफ रखना चाहिए। इन दिनों खराब खान-पान, प्रदूषण और जीवनशैली की वजह से शरीर में विभिन्न तरह के विषाक्त पदार्थ जमा होते जा रहे हैं जिससे शरीर धीरे-धीरे बीमारियों का अड्डा बन सकता है।
शरीर में गंदगी जमने से अन्य अंगों का कामकाज प्रभावित हो सकता है जिससे इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। यही वजह है कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर आपको संक्रमण से लडऩे के लिए तैयार रहना चाहिए।
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में वैसे ही कई रोगों का खतरा होता है। लेकिन मौसम में खाने-पीने की ऐसी कई हेल्दी चीजें मिलती हैं जो आपकी सेहत के लिए जरूरी हैं। हम आपको इस मौसम में मिलने वाले कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने से शरीर को साफ करने, खून की कमी दूर करने और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

पाइनापल (Pineapple) – अनानास प्रोटीन और इसके पाचन को तोडऩे में मदद करता है। यह सूजन को कम कर गठिया को दूर करने और चोटों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद करता है। आपको डिब्बाबंद अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि उनमें एंजाइम ब्रोमेलैन नष्ट हो जाता है। ये पाचन में भी मदद करते हैं।

नींबू (Lemon) -नींबू या खट्टे फल शरीर की भीतरी सफाई के लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी खट्टे फल विटामिन सी के बेहतर स्रोत हैं। नींबू गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करता है। इसका ज्यादा फायदा लेने के लिए आपको सुबह उठकर गर्म पानी और अदरक के साथ लेना चाहिए।

सेब (Apple) – विटामिन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होने के अलावा सेब फाइटोकेमिकल और पेक्टिन से भी भरपूर होता है, जो डिटॉक्स में मदद करते हैं। पेक्टिन शरीर में खाद्य योजक और धातुओं को बाहर निकालता है। सेब एसिड पाचन में मदद करता है। यह विटामिन सी और फाइबर का अच्छा स्रोत है जिससे त्वचा को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। सेब एंटीऑक्सिडेंट का भी भंडार है।

अनार (Pomegranate) – अनार के सेवन का सबसे अच्छा तरीका इसका रस पीना है क्योंकि फलों के बीज को पचने में बहुत समय लगता है। अनार विटामिन सी और फाइबर की अच्छी मात्रा प्रदान करता है। यह एक दवा के रूप में भी माना जाता है क्योंकि यह हृदय को स्वस्थ रखने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पपीता (papaya) – पपीता विटामिन सी और विटामिन ए, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट का भंडार है, जो सर्दी या फ्लू से लडऩे में मदद करता है। पपीता में पाया जाने वाला एंजाइम पापेन, प्रोटीन के टूटने और पाचन में मदद करता है। यह फेफड़ों और मुंह के कैंसर को रोकने के लिए प्रभावी है।

बेरी (berry) – स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी और ब्लूबेरी विटामिन सी और फाइबर के समृद्ध स्रोत हैं। अकेले 1 कप ब्लैकबेरी में 7।6 ग्राम फाइबर होता है। यह बटरेट का उत्पादन करने में मदद करता है, जो एक फैटी एसिड होता है जो वजन घटाने में मदद करता है और शरीर को दुबला बनाता है। इन्हें कुचलकर पानी में मिला लें। आधे घंटे बाद पानी पियें। इससे शरीर की सफाई होती है।

Share:

Next Post

लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिये भाव

Fri Dec 4 , 2020
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया है। आज देश के चार बड़े महानगरों में डीजल में 21 से 24 पैसे और पेट्रोल दाम 17 से 20 पैसे प्रति लीटर […]