उज्जैन। श्राद्ध पक्ष के समापन के बाद 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। इस बार नवरात्रि 8 दिन की रहेगी। इसकी तैयारियां शहर के प्रमुख देवी शक्ति मंदिरों में आरंभ हो गई है। मंदिरों की रंगाई पुताई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस बार श्राद्ध पक्ष का समापन 6 अक्टूबर को हो जाएगा। इसके अगले दिन 7 अक्टूबर से शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि आरंभ हो जाएगा। इस दौरान पूरे नवरात्रि पर्व में हरसिद्धि, चामुण्डा माता, गढ़कालिका, भूखी माता, सावन भादौ बिजासन माता, नवदुर्गा मंदिर, वाघेश्वरी देवी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में 7 अक्टूबर की सुबह शुभ मुहूर्तों में घट स्थापना होगी और इसी के साथ शक्ति की उपासना करना लोग शुरू कर देंगे। इस उत्सव की चामुण्डा माता मंदिर समेत अन्य सभी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर के परिसर से लेकर शिखर तक की साफ सफाई और रंगाई पुताई तथा सजावट के काम चल रहे हैं।
Next Post
ब्लड शुगर को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो यह आर्युवेदिक उपाय होंगे मददगार
Related Articles
अभी तीन दिनों तक और रहेगी इसी तरह की बर्फीली ठंड
उत्तर की ठंडी हवाओं ने गिराया पारा, लोग जलाने लगे अलाव-सुबह का पारा हो जाता है करीब 6 डिग्री उज्जैन। शहर में उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। आगामी तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पडऩे वाली है। मौसम का मिजाज बदलने के कारण दोपहर में भी गर्म कपड़ों की […]
महाकाल लोक से टोल कंपनी की बल्ले-बल्ले, 1 लाख तक की आय बढ़ी
आस्था का समागम … हजारों लोग चले उज्जैन की ओर 14 से 15 हजार वाहनों की आवाजाही इंदौर। महाकाल की महिमा के आगे आस्था हमेशा नतमस्तक रही है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में महाकाल लोक कॉरिडोर का निर्माण करवाया, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री ने किया था। उज्जैन में दर्शन के लिए आस्था उमड़ रही है। […]
कल मनेगा हनुमान जन्मोत्सव..छाएगा धार्मिक उल्लास
हनुमान मंदिरों में होगी आकर्षक विद्युत सज्जा, भंडारे के भी आयोजन मंशापूरण हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ उज्जैन। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जूना महाकालेश्वर प्रांगण स्थित बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर की दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है कि कल बाल हनुमान झांकियों के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। […]