img-fluid

पांच पुलिसकर्मियों पर सोना गायब करने और ऑनलाइन रिश्वत लेने का लगा आरोप

April 20, 2026

इंदौर।  इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में खाकी को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानून के रखवालों पर ही लूट, दबाव और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। लसूड़िया थाने के एसआई संजय विश्नोई समेत पांच पुलिसकर्मियों पर 22.50 तोला सोना गायब करने और ऑनलाइन रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी कुमार प्रतीक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।


  • दरअसल पूरा मामला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के हरिदर्शन अपार्टमेंट निवासी गौरव जैन का चेक बाउंस मामले में ग्वालियर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। आरोप है कि 1 अप्रैल की रात करीब 11:45 बजे एसआई संजय विश्नोई अपने साथ प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, प्रणित भदौरिया, रवींद्र कुशवाह, दिनेश गुर्जर और दीपेंद्र मिश्रा को लेकर गौरव के फ्लैट पर पहुंचे।परिजनों का आरोप है कि दबिश से पहले फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए, ताकि पूरी कार्रवाई रिकॉर्ड न हो सके।

    इसके बाद नकली चाबी से ताला खोलकर पुलिसकर्मी घर में घुस गए और पूरे फ्लैट की तलाशी के नाम पर कोना-कोना खंगाल डाला। वही गौरव जैन ने आरोप लगाया है कि दबिश के दौरान घर से 22.50 तोला सोना गायब कर दिया गया। इतना ही नहीं, मामले को दबाने और राहत देने के नाम पर ऑनलाइन रिश्वत लेने के आरोप भी पुलिसकर्मियों पर लगे हैं। शिकायत सामने आते ही यह मामला महज अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि खाकी के नाम पर लूट का है पूरे मामले की शिकायत डीसीपी कुमार प्रतीक के पास पहुंचने पर सख्त रुख अपनाते हुए पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पूरे घटनाक्रम के तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं।

    Share:

  • भारत को मिलेगा समुद्र का अदृश्य योद्धा, रक्षा मंत्री की मौजूदगी में जर्मनी से डील संभव

    Mon Apr 20 , 2026
    नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार से जर्मनी की तीन दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। इस यात्रा के दौरान एक अहम डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसका मतलब है कि भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved